मुंगेर में महसूस किया गया भूकंप का झटका
फोटो - 18 एमयूएन 57 मुंगेर, संवाद सूत्र : गुरुवार की रात नौ बज कर दो मिनट पर अचानक से भूकंप के झटक
फोटो - 18 एमयूएन 57
मुंगेर, संवाद सूत्र : गुरुवार की रात नौ बज कर दो मिनट पर अचानक से भूकंप के झटके महसूस किए गए। लगभग पांच से सात सेकेंड तक भूकंप के तीव्र झटके महसूस किए गए। हालांकि, भूकंप के कारण कहीं से भी जान माल के नुकसान की सूचना नहीं है। भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग सड़कों पर उतर आए। डीएम अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि भूकंप के झटके महसूस किए गए। लेकिन, कहीं से भी जान माल के नुकसान की सूचना नहीं है। इधर, भूकंप आते ही लोगों का मोबाइल घनघनाने लगा। लोग अपने सगे संबंधियों को फोन कर हाल चाल जानने लगे। वहीं, दैनिक जागरण कार्यालय में भी फोन कर लोगों ने भूकंप के बारे में जानकारियां ली। गुलजार पोखर, किराना पट्टी, सोना पट्टी अन्य बाजारों के लोग सड़क पर उतर आए। लोगों के जेहन में सन् 1934 में आई भीषण भूकंप की याद ताजा हो गई। जिनके याद में आज भी 15 जनवरी को विजय चौक पर दरिद्र नारायण का भोज किया जाता है।