विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बाइक सवार बदमाशों ने आवाज देकर घर से बाहर बुलाया, फिर मार दी गोली; मधुबनी में युवक की हत्या से सनसनी

Published: Thu, 12 Nov 2026 09:14 AM (IST)

मधुबनी के फुलपरास थाना क्षेत्र के सिमरा गांव में बाइक सवार दो युवकों ने शैलेन्द्र यादव नामक युवक को घर से बुलाकर गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

मधुबनी में युवक की हत्या से सनसनी

मधुबनी में युवक की हत्या से सनसनी

HighLights

  1. फुलपरास के सिमरा गांव में युवक की गोली मारकर हत्या।

  2. बाइक सवार दो बदमाशों ने घर से बुलाकर वारदात की।

  3. पैसे के लेन-देन को लेकर हत्या की आशंका, पुलिस जांच जारी।

जागरण संवाददाता, फुलपरास (मधुबनी)। फुलपरास थाना क्षेत्र के सिमरा गांव में बुधवार देर रात एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सिमरा गांव निवासी 30 वर्षीय शैलेन्द्र यादव के रूप में हुई है।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो युवक घर पहुंचे और आवाज देकर शैलेन्द्र को बाहर बुलाया। घर से बाहर निकलते ही उन्होंने गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। गोली लगते ही शैलेन्द्र जमीन पर गिर पड़े।

परिजन आनन-फानन में उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल फुलपरास ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मामले की जांच कर रही पुलिस

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पैसा लेन-देन में हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फुलपरास थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। शैलेंद्र यादव (मृतक) शराब तस्करी कांड में जेल गया था और कुछ दिन पहले बेल पर बाहर आया था। वहीं मुख्य अपराधी विवेक कुमार (जिस पर हत्या का आरोप है) भी गोली कांड में जेल गया था और कुछ दिन पहले ही बेल पर बाहर आया था।

यह भी पढ़ें- बिहार में अवैध बूचड़खाने का खुलासा, नेपाल बॉर्डर से पशुओं के कटे सिर और 100KG गौमांस बरामद; 6 गिरफ्तार


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।