तेजस्वी यादव ने की मधुबनी के पीड़ित परिवार से मुलाकात, सरकारी नौकरी दिलाने और न्याय का दिया भरोसा
Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने मधुबनी गोलीकांड के मृतक अशोक यादव के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिवार को ...और पढ़ें

शाम 4:50 बजे अपने काफिले के साथ पहुंचे तेजस्वी यादव करीब 20 मिनट तक पीड़ित परिवार के साथ रहे।
जागरण संवाददाता, खुटौना (मधुबनी)। Madhubani Firing Case: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मधुबनी गोलीकांड के मृतक अशोक यादव के घर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की।
शाम 4:50 बजे अपने काफिले के साथ पहुंचे तेजस्वी यादव करीब 20 मिनट तक पीड़ित परिवार के साथ रहे। उन्होंने मृतक के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनकी पत्नी स्मिता देवी तथा पुत्र सितेश कुमार को ढांढस बंधाया।
सरकारी नौकरी का भरोसा
मुलाकात के दौरान तेजस्वी यादव ने मृतक के पुत्र सितेश कुमार को संबल देते हुए कहा कि तुम मन लगाकर 12वीं की परीक्षा पास कर लो, तुम्हारी सरकारी नौकरी के लिए हम सरकार से लड़ेंगे और हरसंभव प्रयास करेंगे। इस दौरान उन्होंने परिवार को संकट की घड़ी में आर्थिक सहायता भी प्रदान की।
सरकार पर तीखा प्रहार
पीड़ित परिवार से मिलने के बाद तेजस्वी यादव ने सभा स्थल पर पहुंचकर जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने इस घटना को दिल दहला देने वाली और क्षमा योग्य नहीं बताया।
राज्य की वर्तमान सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग चोर दरवाजे से आकर मुख्यमंत्री बनते हैं, वे कानून-व्यवस्था पर क्या बोलेंगे। प्रदेश में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है।
यह भी पढ़ें- तेजस्वी यादव का बिहार सरकार पर हमला, बिहार में रक्षक ही बने भक्षक, जनता खुद करे अपनी रक्षा