विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मधुबनी में दो दिन से लापता 4 वर्षीय मासूम का तालाब किनारे मिला शव, शरीर पर खून के निशान; हत्या की आशंका

Published: Wed, 25 Nov 2026 02:59 PM (IST)

मधुबनी के फुलपरास थाना क्षेत्र के एकहारा गांव में सोमवार से लापता चार वर्षीय आयुष राज का शव बुधवार सुबह तालाब किनारे मिला। परिजनों ने शरीर पर खून के निशान मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

4 वर्षीय मासूम का तालाब किनारे मिला शव(सौ. जागरण)

4 वर्षीय मासूम का तालाब किनारे मिला शव(सौ. जागरण)

HighLights

  1. चार वर्षीय आयुष राज का शव तालाब किनारे बरामद हुआ।

  2. शरीर पर खून के निशान, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई।

  3. पुलिस सभी पहलुओं से मामले की गहनता से जांच कर रही है।

संवाद सहयोगी, फुलपरास। फुलपरास थाना क्षेत्र के एकहारा गांव में सोमवार दोपहर से लापता चार वर्षीय आयुष राज का शव बुधवार सुबह घर के पास तालाब किनारे मिला। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। शव के अंडकोष के पास खून के निशान मिलने की बात भी सामने आई है।

आयुष, एकहारा निवासी लक्ष्मण मंडल उर्फ शीतल मंडल का बेटा था। सोमवार दोपहर करीब एक बजे वह अचानक घर से लापता हो गया। देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने आसपास के घरों, गलियों तथा अन्य संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

दो तालाबों में आयुष के डूबने की आशंका

परिजनों ने घर के पास स्थित दो तालाबों में आयुष के डूबने की आशंका जताई थी। मंगलवार को पुलिस ने एसडीआरएफ टीम को बुलाकर दोनों तालाबों में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन बच्चे का पता नहीं चला। 

ग्रामीणों ने भी महाजाल से खोज की। मंगलवार रात हुई पंचायत में बुधवार को डॉग स्क्वायड बुलाकर तलाश कराने की बात तय हुई थी। हालांकि, बुधवार सुबह तालाब किनारे शव मिल गया।

शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजाा

सूचना मिलने पर एसडीओ अनीश कुमार और डीएसपी अमित कुमार घटनास्थल पहुंचे। अधिकारियों ने मौका-मुआयना किया और आक्रोशित ग्रामीणों व परिजनों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शव पर खून के निशान मिलने और मौत की संदिग्ध परिस्थितियों को देखते हुए परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। बच्चे के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है।

डीएसपी अमित कुमार ने कहा कि तालाब में डूबने से मौत हुई या हत्या कर शव फेंका गया, सभी बिंदुओं पर जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- मधुबनी में NIA की बड़ी कार्रवाई, आतंकी कनेक्शन में गिरफ्तार मौलाना की पत्नी और बेटे को पूछताछ के लिए उठाया


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।