मधुबनी में NIA की बड़ी कार्रवाई, आतंकी कनेक्शन में गिरफ्तार मौलाना की पत्नी और बेटे को पूछताछ के लिए उठाया
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मधुबनी में आतंकी कनेक्शन के आरोप में गिरफ्तार मौलाना इजहारुल हक की पत्नी और बेटे को पूछताछ के लिए उठाया है।

15 जून को गिरफ्तार मौलाना (फाइल फोटो)
HighLights
मौलाना इजहारुल हक मई में हुए थे गिरफ्तार।
NIA ने पत्नी और बेटे को पूछताछ के लिए उठाया।
आतंकी गतिविधियों में नए लड़कों को जोड़ने का आरोप।
जागरण संवाददाता, मधुबनी। मधुबनी के पंडौल नवटोल निवासी मौलाना इजहारुलहक को मई महीने में भोपाल से जुड़े आतंकी कनेक्शन मामले में गिरफ्तार किया गया था। उस पर आरोप है कि वह नए लड़कों को आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के लिए तैयार करता था।
बुधवार सुबह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने उसकी पत्नी और बेटे को पूछताछ के लिए उठाया और स्थानीय पुलिस के सहयोग से नगर थाना पर लेकर आई। इजहारुलहक के बयान का सत्यापन करने के लिए यह पूछताछ हो रही है।
12 जून 2026 को भोपाल में - एमपी एटीएस ने बीएनएस की धारा 152 और यूएपीए के तहत प्राथमिकी की थी। इसी मामले में पहले 12 जून को भोपाल से मोहम्मद फराज पकड़ा गया था। इसके बाद 15 जून, 2026 को एमपी एटीएस और बिहार बिहार एटीएस की संयुक्त टीम ने मधुबनी से इजहार-उल-हक को गिरफ्तार किया था।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।