विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, मधुबनी के 12 पुलिसकर्मियों का तबादला, प्रमिला विधि शाखा में प्रतिनियुक्त

Published: Sun, 01 Nov 2026 02:22 PM (IST)

Police Reshuffle Madhubani:मधुबनी जिला पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है, जिसमें एसएसपी योगेन्द्र कुमार ने 12 पीटीसी, हवलदार और सिपाहियों का तबादला किया है।

सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने का निर्देश दिया गया है।

सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने का निर्देश दिया गया है।

HighLights

  1. एसएसपी योगेन्द्र कुमार ने 12 पुलिसकर्मियों का तबादला किया।

  2. महिला थाना, न्यायालय, यातायात शाखा में नई तैनाती।

  3. माननीयों की सुरक्षा में भी नए अंगरक्षक नियुक्त।

जागरण संवाददाता, मधुबनी। Madhubani Police Transfer: जिला पुलिस महकमे में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है।

एसएसपी योगेन्द्र कुमार ने पत्र जारी कर 12 पीटीसी, हवलदार और सिपाहियों का तबादला कर दिया है। इन सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने का निर्देश दिया गया है।

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

इस तबादले के दायरे में महिला थाना, न्यायालय, यातायात शाखा, पुलिस केन्द्र और माननीयों की सुरक्षा में तैनात कर्मी शामिल हैं। जारी आदेश के अनुसार, पीटीसी शंकर सुंदरम को पुलिस केन्द्र से हटाकर महिला थाना में थाना लेखक बनाया गया है।

गार्ड प्रभारी नियुक्त

हवलदार लाल कुमार साह को झंझारपुर न्यायालय में हाजत सुरक्षा, कैदी उपस्थापन एवं गार्ड प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है। इसके साथ ही, हवलदार फुल कुमार पासवान को एसपी ग्रामीण के आवास पर गार्ड प्रभारी नियुक्त किया गया है।

माननीयों की सुरक्षा

सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करते हुए कुछ नए अंगरक्षक भी तैनात किए गए हैं। सिपाही रोहित कुमार को पूर्व विधायक जगत नारायण सिंह का अंगरक्षक बनाया गया है। वहीं, सिपाही नरेन्द्र कुमार को बेनीपट्टी के विधायक विनोद नारायण झा का अंगरक्षक (कैम्प-पटना) नियुक्त किया गया है।

महिला पुलिसकर्मी तैनात

महिला पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारियों में भी अहम बदलाव किए गए हैं। छोटी कुमारी को अभियोजन कोषांग से हटाकर पॉक्सो न्यायालय में पीड़िताओं एवं उनके परिजनों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा प्रमिला कुमारी को यातायात डीएसपी कार्यालय से हटाकर एसएसपी कार्यालय की विधि शाखा में प्रतिनियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें- तानों से खाकी तक का सफर: बेगूसराय की स्वाति बनीं बिहार पुलिस का हिस्सा, अब दारोगा बनने का सपना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।