विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मधुबनी के फुलपरास में दो अलग अलग सड़क हादसों में गई दो युवकों की जान, परिवार में कोहराम

Published: Mon, 09 Nov 2026 11:41 AM (IST)

मधुबनी जिले के फुलपरास में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई, जिससे उनके परिवारों में ...और पढ़ें

ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर फरार होने में सफल रहा।

ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर फरार होने में सफल रहा।

HighLights

  1. फुलपरास में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो मौतें।

  2. विजय राय की बाइक ट्रैक्टर से टकराई, मौके पर मौत।

  3. गोविंद कुमार साह की बाइक भिड़ंत में गई जान।

संवाद सहयोगी, फुलपरास (मधुबनी)। Madhubani Road Accident: जिले के फुलपरास थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान बाबूबरही निवासी 31 वर्षीय विजय राय और घोघरडीहा थाना क्षेत्र के बगराहा निवासी 19 वर्षीय गोविन्द कुमार साह के रूप में हुई है। दोनों हादसों के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा है।

ट्रैक्टर से टकराई बाइक

पहली घटना एनएच-27 पर किसनीपट्टी के पास हुई। यहां बाइक सवार विजय राय की बाइक ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में विजय राय की मौत हो गई।

आमने सामने भिड़ीं बाइकें

दूसरी दुर्घटना घोघरडीहा-फुलपरास सड़क पर बथनाहा गांव के समीप हुई। यहां दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में 19 वर्षीय गोविन्द कुमार साह की मौत हो गई।

फुलपरास थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया गया है, जबकि ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर फरार होने में सफल रहा।

यह भी पढ़ें- पूर्णिया में बड़ा सड़क हादसा: घर के बरामदे में घुसी कार, 2 बच्चों और महिलाओं समेत 6 को रौंदा; 4 की हालत गंभीर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।