विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मधुबनी में अधजला शव मिलने से गुस्से में ग्रामीण, बिरौल चौक पर शव रखकर किया सड़क जाम

Published: Sun, 22 Nov 2026 03:16 PM (GMT+05:30)

मधुबनी के बिरौल चौक पर ग्रामीणों ने संजीत पासवान की हत्या के विरोध में सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। वे हत्यारों को फांसी और पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग कर रहे हैं, जिससे रामपट्टी-बिरौल मुख्य सड़क पर आवागमन बाधित हुआ।

मधुबनी में सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करते स्थानीय लोग। जागरण

मधुबनी में सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करते स्थानीय लोग। जागरण

जागरण संवाददाता, मधुबनी। बेटे की हत्या का दर्द और हत्यारों को सजा दिलाने की मांग लेकर रविवार को ग्रामीण सड़क पर उतर आए। आक्रोश ऐसा कि परिजनों ने युवक का शव बीच सड़क पर रख दिया।

देखते ही देखते बिरौल चौक प्रदर्शन स्थल में बदल गया। ग्रामीण हत्यारों को फांसी देने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग पर अड़े रहे। इससे रामपट्टी-बिरौल मुख्य सड़क पर आवागमन बाधित हो गया।

madhubani

प्रदर्शनकारियों के साथ सड़क पर बैठ वार्ता करते पंडौल बीडीओ शुभम प्रकाश, राजनगर सीओ एवं पंडौल थानाध्यक्ष शिल्पी कुमारी सहित अन्य अधिकारी।

शव पहुंचते ही सड़क पर शुरू हुआ प्रदर्शन

विजय सलेमपुर निवासी अच्छेलाल पासवान के 21 वर्षीय पुत्र संजीत पासवान की हत्या के विरोध में ग्रामीणों ने रविवार सुबह करीब 10 बजे से बिरौल चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। दोपहर करीब दो बजे डीएमसीएच, दरभंगा से शव लेकर परिजन पहुंचे। इसके बाद शव को बीच सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया गया।

madhubani latest news

हत्यारों को फांसी और परिवार को मुआवजा देने की मांग

प्रदर्शनकारी हत्याकांड में शामिल सभी आरोपितों को गिरफ्तार करने, उन्हें फांसी देने और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। सड़क जाम के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

सड़क जाम की सूचना पर पंडौल थानाध्यक्ष शिल्पी कुमारी, अपर थानाध्यक्ष चंद्रदीप ठाकुर, एसआई देवेंद्र गिरी, अमर कुमार, पंडौल बीडीओ शुभम प्रकाश एवं राजनगर सीओ सहित पुलिस पदाधिकारी और जवान मौके पर पहुंचे। अधिकारी आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने में जुटे रहे।

ईंट-भट्ठे के पास मिला था अधजला शव

बताया गया कि 20 नवंबर की सुबह राजनगर थाना क्षेत्र के कोइलख पंचायत स्थित ईंट-भट्ठे के निकट संजीत पासवान का अधजला शव मिला था। मामले में पुलिस ने एक आरोपित सोनू राम को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें- पूर्वी चंपारण में उधार के पैसों के लिए पिता की हत्या, बेटे को भी पीटा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।