विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मधुबनी में 15 साल की लड़की को शादी का झांसा देकर पार करा रहा था भारत-नेपाल बॉर्डर

Published: Fri, 27 Nov 2026 04:42 PM (IST)

मधुबनी में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने पूर्वी चंपारण के एक युवक को 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर नेपाल ले जाते हुए गिरफ्तार किया। लड़की को परिजनों की जानकारी के बिना ले जाया जा रहा था।

शादी का प्रलोभन देकर 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को नेपाल ले जा रहा था युवक, पुलिस की गिरफ्त में आरोपित युवक(पुलिस)

शादी का प्रलोभन देकर 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को नेपाल ले जा रहा था युवक, पुलिस की गिरफ्त में आरोपित युवक(पुलिस)

HighLights

  1. मधुबनी सीमा पर नाबालिग लड़की को नेपाल ले जाते पकड़ा गया।

  2. पूर्वी चंपारण का युवक शादी का झांसा देकर ले जा रहा था।

  3. एसएसबी ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा।

संवाद सहयोगी, हरलाखी (मधुबनी)। शादी का सपना दिखाकर एक नाबालिग लड़की को घर से दूर ले जाने की कोशिश की जा रही थी। घरवालों को इसकी भनक तक नहीं थी।

युवक लड़की को लेकर नेपाल की ओर बढ़ रहा था, तभी भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों की नजर उसकी संदिग्ध गतिविधियों पर पड़ गई। जवानों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को रोक लिया। पूछताछ में जो बात सामने आई, उसके बाद मामले की सूचना पुलिस और बाल संरक्षण से जुड़ी संस्था को दी गई।

सीमा पर पकड़ा गया युवक

मामला हरलाखी थाना क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा का है। यहां एसएसबी की 48वीं वाहिनी के पिपरौन कैंप के जवानों ने संदिग्ध गतिविधि के आधार पर पूर्वी चंपारण के एक 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान बरियारिया गांव निवासी विकास कुमार के रूप में हुई है। वह अपने ही जिले की 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को नेपाल ले जा रहा था।

शादी का प्रलोभन देकर ले जा रहा था नेपाल

एसएसबी जवानों की पूछताछ में पता चला कि युवक लड़की को उसके घरवालों को बिना बताए नेपाल ले जाने की कोशिश कर रहा था। आरोपित ने उसे शादी का प्रलोभन दिया था। इसी के बाद वह लड़की को लेकर सीमा पार करने की फिराक में था।

संस्था ने लड़की को लिया संरक्षण में

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसबी जवानों ने मधुबनी की सर्वो प्रयास संस्था और स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर संस्था की रत्ना कुमारी और धीरेन्द्र कुमार मौके पर पहुंचे। इसके बाद नाबालिग लड़की को संरक्षण में ले लिया गया।

आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजा

मामले में पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, नाबालिग लड़की को संरक्षण में लेकर आगे की आवश्यक प्रक्रिया की जा रही है।

यह भी पढ़ें- मधुबनी में खाद की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, 7 दुकानों के लाइसेंस रद; 16 निलंबित

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।