विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मधुबनी में शुरू हुई राज्य स्तरीय बालिका तलवारबाजी प्रतियोगिता, राष्ट्रीय मंच पर चमकेंगी बिहार की बेटियां

Published: Mon, 02 Nov 2026 05:04 PM (IST)

Bihar State Sports: मधुबनी में दो दिवसीय राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय बालिका तलवारबाजी प्रतियोगिता का शानदार शुभारंभ हुआ। इसमें ...और पढ़ें

अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में आयोजित की जा रही इस प्रतियोगिता में करीब 150 प्रतिभागी, प्रशिक्षक एवं टीम प्रभारी शामिल हैं।

अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में आयोजित की जा रही इस प्रतियोगिता में करीब 150 प्रतिभागी, प्रशिक्षक एवं टीम प्रभारी शामिल हैं।

HighLights

  1. मधुबनी में दो दिवसीय राज्य स्तरीय बालिका तलवारबाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ।

  2. 150 से अधिक खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे।

  3. डीडीसी और जिला खेल पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।

जागरण संवाददाता, मधुबनी। Madhubani Fencing Competition: वाट्सन उच्च विद्यालय परिसर स्थित खेल भवन में सोमवार को दो दिवसीय राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय बालिका तलवारबाजी प्रतियोगिता का शानदार शुभारंभ हुआ।

उप विकास आयुक्त (डीडीसी) तुषार कुमार और जिला खेल पदाधिकारी नीतीश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर इस आयोजन का उद्घाटन किया।

state level girls fencing competition begins madhubani (1)

प्रतियोगिता में पटना, तिरहुत, मगध, मुंगेर और भागलपुर प्रमंडल सहित खेलो इंडिया एकलव्य केंद्र पूर्वी चंपारण के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

रोमांचक मुकाबले शुरू

अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में आयोजित की जा रही इस प्रतियोगिता में करीब 150 प्रतिभागी, प्रशिक्षक एवं टीम प्रभारी शामिल हैं।

खेल का निष्पक्ष और पारदर्शी संचालन सुनिश्चित करने के लिए 13 सदस्यीय तकनीकी टीम को मैदान में तैनात किया गया है।

उद्घाटन समारोह के दौरान बेहद मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिससे उपस्थित सभी लोगों का उत्साहवर्धन हुआ।

state level girls fencing competition begins madhubani (2)

राष्ट्रीय स्तर की तैयारी

उद्घाटन अवसर पर डीडीसी तुषार कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि उचित प्रशिक्षण और सही अवसर मिलने पर बिहार की बेटियां राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का परचम लहरा सकती हैं।

इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से चयनित होने वाले बेहतरीन खिलाड़ी अगले महीने अमृतसर और जम्मू-कश्मीर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी।

यह भी पढ़ें- मजदूर पिता की बेटी खेल मैदान में बनी बिहार की शेरनी, राष्ट्रीय स्तर पर जलवा

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।