विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कम लागत में ज्यादा मुनाफा कमाएंगे बिहार के किसान: केला, सब्जी और मसाला खेती पर मिलेगी सब्सिडी

Published: Sat, 28 Nov 2026 03:32 PM (IST)

मधुबनी में किसानों की आय बढ़ाने और खेती में विविधता लाने के लिए उद्यान विभाग ने 2026-27 तक तीन योजनाओं के तहत 1.04 करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा है। 

एआई के माध्यम से बनाई गई तस्वीर।

एआई के माध्यम से बनाई गई तस्वीर।

HighLights

  1. उद्यान विभाग ने 1.04 करोड़ रुपये का लक्ष्य तय किया।

  2. सूक्ष्म सिंचाई, केला, सब्जी-मसाला खेती को बढ़ावा मिलेगा।

  3. किसानों को अनुदान और तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

जागरण संवाददाता, मधुबनी। किसानों की आय बढ़ाने और परंपरागत खेती में विविधता लाने के लिए उद्यान विभाग ने वर्ष 2026-27 में तीन योजनाओं का लक्ष्य तय किया है।

सूक्ष्म सिंचाई, टिश्यू कल्चर केला और उन्नत सब्जी-मसाला खेती के लिए कुल 1.04 करोड़ रुपये का प्रावधान है।

जिला कृषि पदाधिकारी सुदामा ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत 300 एकड़ में ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिंचाई का लक्ष्य है।

अब तक 89.01 एकड़ के लिए आवेदन मिले हैं। एमआईडीएच योजना के तहत 100 हेक्टेयर में टिश्यू कल्चर केला की खेती के लिए 42 लाख रुपये तय किए गए हैं।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत 197 हेक्टेयर में उन्नत सब्जी और मसाला फसलों की खेती होगी। इसमें 50 हेक्टेयर में टमाटर, 25-25 हेक्टेयर में हल्दी, अदरक, खरीफ प्याज, मिर्च और पत्तागोभी तथा 20 हेक्टेयर में रबी प्याज शामिल हैं।

इसके लिए 53 लाख रुपये का प्रावधान है। साथ ही, 50-50 मीट्रिक टन क्षमता वाली दो प्याज भंडारण संरचनाओं के निर्माण पर नौ लाख रुपये खर्च होंगे।

ठाकुर ने बताया कि योजनाओं के कार्यादेश जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। किसानों से ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिंचाई अपनाने और केला, सब्जी व मसाला फसलों की उन्नत खेती के लिए आगे आने की अपील की गई है।

उन्हें अनुदान के साथ तकनीकी मार्गदर्शन भी मिलेगा। इससे कम पानी और लागत में अधिक उत्पादन तथा बेहतर आमदनी का रास्ता खुलेगा।

यह भी पढ़ें- कम पानी और छोटी सी जगह में शुरू करें मशरूम की खेती, अचार और पाउडर बनाकर लाखों कमा रहीं भागलपुर की महिलाएं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।