बिहार के मधुबनी में खुलेगा नया सरकारी ITI, युवाओं के लिए रोजगार और हुनरमंद बनने का खुलेगा रास्ता
Bihar Technical Education: बिहार के मधुबनी जिले के बासोपट्टी प्रखंड में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) की स्थापना की प्रक्रिया ...और पढ़ें

स्थानीय युवाओं में हुनरमंद बनकर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिलने की उम्मीद जगी है।
HighLights
बासोपट्टी, मधुबनी में राजकीय आईटीआई कॉलेज की स्थापना।
वित्तीय वर्ष 2027-28 से छह ट्रेडों में प्रशिक्षण।
स्थानीय युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर।
प्रवीण ठाकुर, बासोपट्टी (मधुबनी)। Basopatti ITI College: जिले के बासोपट्टी प्रखंड में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) की स्थापना की प्रक्रिया तेज हो गई है।
वित्तीय वर्ष 2027-28 से संस्थान में छह व्यवसायों में प्रशिक्षण शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इस पहल से स्थानीय युवाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिलने की उम्मीद जगी है।
छह ट्रेडों में मिलेगा प्रशिक्षण
प्रस्तावित आईटीआई में कुल छह प्रमुख ट्रेडों में तकनीकी प्रशिक्षण आरंभ किया जाएगा। इसमें इलेक्ट्रीशियन, फिटर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, फिजियोथेरेपी, वेल्डर और मैकेनिकल डीजल ट्रेड शामिल हैं।
संस्थान के शुरू होने से क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी शिक्षा के लिए अब दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा, जिससे पलायन की समस्या पर भी लगाम लगेगी।
जमीन की तलाश सबसे बड़ी चुनौती
संस्थान की स्थापना के लिए चार से पांच एकड़ भूमि की आवश्यकता है, जो कि सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। भूमि उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बीडीओ अनिल कुमार और सीओ विकास कुमार संयुक्त रूप से संभावित स्थलों की तलाश कर रहे हैं।
सीओ विकास कुमार ने बताया कि प्रखंड मुख्यालय के पास राम जानकी मठ से संबंधित जमीन देखी गई है, जिसकी जांच कर अभिलेख विभाग को भेजा जाएगा।
वैकल्पिक व्यवस्था पर भी जोर
भूमि चयन के बाद हस्तांतरण, प्रशासनिक स्वीकृति और स्थायी भवन निर्माण में समय लगना तय है। ऐसे में नए सत्र से नामांकन शुरू कराने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था तलाशने की तैयारी की जा रही है।
हालांकि, पूर्व के अनुभवों को देखते हुए यह सुनिश्चित करना होगा कि वैकल्पिक व्यवस्था केवल नामांकन तक सीमित न रहे, बल्कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण के लिए जरूरी संसाधन भी मिल सकें।
यह भी पढ़ें- आईटीआई टॉपर नीतेश को पीएम मोदी की मौजूदगी में मिलेगा सम्मान, देवरिया में खुशी की लहर, जिले का नाम रोशन