विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बैंक KYC के लिए शहर जाने का झंझट खत्म, मधुबनी की पंचायतों में 17 से 20 तक विशेष कैंप

Published: Thu, 12 Nov 2026 05:55 AM (IST)

Bank Account Active Camp Bihar:मधुबनी के अंधराठाढ़ी प्रखंड में अब बैंक केवाईसी और निष्क्रिय खातों को चालू कराने के लिए ...और पढ़ें

बीडीओ ने बताया कि कई लोगों के खाते लंबे समय से लेन-देन न होने के कारण बंद हो जाते हैं!

बीडीओ ने बताया कि कई लोगों के खाते लंबे समय से लेन-देन न होने के कारण बंद हो जाते हैं!

संवाद सहयोगी, अंधराठाढ़ी (मधुबनी)। Madhubani Bank KYC Camp: बैंक खाते की केवाईसी (KYC) कराने और निष्क्रिय खातों को चालू कराने के लिए अब ग्रामीण इलाकों के लोगों को शहर की दौड़ लगाने या बैंकों में लंबी लाइनों में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

मधुबनी जिले के अंधराठाढ़ी प्रखंड प्रशासन ने आम जनता की इस बड़ी परेशानी को दूर करने के लिए अनूठी पहल की है।

बीडीओ राकेश रोशन की पहल पर अब प्रखंड की सभी पंचायतों में विशेष शिविर लगाकर घर के पास ही बैंकिंग संबंधी ये जरूरी काम निपटाए जाएंगे।

17 से 20 नवंबर तक शिविर

प्रखंड सभागार में बुधवार को विभिन्न बैंकों के प्रबंधकों के साथ हुई बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार आगामी 17, 18, 19 और 20 नवंबर तक लगातार चार दिनों तक पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित किए जाएंगे।

एसबीआई (SBI), पीएनबी (PNB) और दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के प्रबंधकों को इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं। ये सभी शिविर संबंधित पंचायतों के पंचायत सरकार भवन या पंचायत भवन परिसर में लगाए जाएंगे।

सीएससी संचालक भी रहेंगे मौजूद

बैंक प्रबंधकों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने सीएससी (CSC) संचालकों और पूरी टीम के साथ शिविर में मौजूद रहें ताकि खाताधारकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

शिविर में केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने के साथ-साथ लंबे समय से बंद या निष्क्रिय पड़े खातों को भी आवश्यक प्रक्रिया के तहत फिर से सक्रिय किया जाएगा।

बीडीओ ने बताया कि कई लोगों के खाते लंबे समय से लेन-देन न होने के कारण बंद हो जाते हैं, जिन्हें चालू कराना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

लोगों से अपील

प्रशासन की ओर से क्षेत्र के सभी बैंक खाताधारकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथियों (17 से 20 नवंबर) के दौरान अपने पंचायत भवन में लगने वाले शिविर में पहुंचे।

वहां पहुंचकर अपनी केवाईसी और अन्य जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करा लें ताकि उन्हें भविष्य में बैंकिंग सेवाओं का लाभ लेने में कोई परेशानी न हो।

बैठक में प्रखंड कृषि पदाधिकारी रमन कुमार, विभिन्न बैंकों के प्रबंधक सौरभ कुमार, आकाश कुमार, जयशंकर पाठक, कैलाश कुमार, गोपाल कुमार और पंचायत सचिव लाल बहादुर रमन सहित कई अन्य कर्मी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- दीवाली से पहले मुजफ्फरपुर के किसानों के खिले चेहरे, पीएम मोदी ने 3.6 लाख किसानों को दिए 72 करोड़

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।