हथकड़ी और पहरे के बीच पुलिस को चकमा, मधुबनी के झंझारपुर कोर्ट से फरार हुआ शातिर
मधुबनी के झंझारपुर न्यायालय परिसर से पुलिस अभिरक्षा में आया एक आरोपी कागजी प्रक्रिया के दौरान फरार हो गया। इस ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।
HighLights
आरोपी राकेश यादव झंझारपुर कोर्ट से फरार हुआ।
पुलिस रिमांड के कागजी प्रक्रिया के दौरान भागा।
सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस निगरानी पर उठे गंभीर सवाल।
संवाद सहयोगी, झंझारपुर (मधुबनी)। मधुबनी जिले के झंझारपुर न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए पुलिस अभिरक्षा में आया एक आरोपी फरार हो गया। तीन दिन की पुलिस रिमांड स्वीकृत होने के बाद कागजी प्रक्रिया पूरी कराने के दौरान आरोपी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग निकला।
घटना के बाद हरियाणा पुलिस की टीम में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, फरार आरोपी की पहचान मधुबनी जिले के फुलपरास थाना क्षेत्र के हनुमान नगर निवासी राकेश यादव, पिता हरिप्रसाद यादव के रूप में हुई है। वह हरियाणा के गुरुग्राम स्थित सेक्टर-17 थाना में दर्ज कांड संख्या 181/2026, दिनांक 1 नवंबर 2026, धारा 306 बीएनएस के मामले में गिरफ्तार किया गया था।
हरियाणा के सेक्टर-16 अपराध शाखा में तैनात अनुसंधान अधिकारी हेड कांस्टेबल सनीम (बकल नंबर 7054) आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में झंझारपुर न्यायालय लेकर पहुंचे थे। उनके साथ पुलिसकर्मी ललित कुमार, अजय नट एवं दीपक कुमार भी मौजूद थे। आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिनों की पुलिस रिमांड की मांग की गई थी, जिसे न्यायालय ने स्वीकृति दे दी।
इसके बाद पेशकार कक्ष में हस्ताक्षर एवं अन्य कागजी प्रक्रिया पूरी कराने के लिए आरोपी को ले जाया जा रहा था। इसी दौरान राकेश यादव पुलिसकर्मियों को चकमा देकर पेशकार कक्ष के बाहर से फरार हो गया। पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया।
घटना को लेकर हरियाणा पुलिस के अनुसंधान अधिकारी ने झंझारपुर थाने में लिखित आवेदन देकर आरोपी के फरार होने की जानकारी दी है और उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई का अनुरोध किया है।
न्यायालय परिसर से पुलिस अभिरक्षा में आरोपी के फरार होने की इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
यह भी पढ़ें- दरभंगा में चचेरे भाई की हत्या का कर भाग रहा था आरोपी, बाइक से धक्का लगने पर ग्रामीणों ने बांधकर पीटा
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।