लौकहा बाजार स्टेशन की बदलेगी सूरत, वाशिंग पिट निर्माण और सुविधाओं के विकास का DRM ने दिया भरोसा
Laukaha Bazar Station Madhubani: डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने लौकहा बाजार स्टेशन का निरीक्षण किया और अगले तीन वर्षों में वाशिंग पिट बनाने का भरोसा दिया। उन्होंने यात्री सुविधाओं को बेहतर करने तथा सुरक्षा खामियों को दूर करने के निर्देश भी दिए।

डीआरएम ने मंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ करीब 40 मिनट तक स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया।
संवाद सहयोगी, खुटौना (मधुबनी)। DRM Jyoti Prakash Mishra Inspection: समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने रविवार को स्पेशल निरीक्षण यान से झंझारपुर-लौकहा बाजार रेलखंड का जायजा लिया और लौकहा बाजार स्टेशन पर तीन वर्षों में वाशिंग पिट बनाने तथा यात्री सुविधाएं बेहतर करने का भरोसा दिया।
दोपहर 3:40 बजे लौकहा बाजार स्टेशन पहुंचे डीआरएम ने मंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ करीब 40 मिनट तक स्टेशन परिसर, शौचालय, साफ सफाई और पावर ग्रिड समेत कई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
लोगों की मांगें और ज्ञापन
झंझारपुर से लौकहा बाजार के बीच डीआरएम ने स्थानीय लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं और मांगें सुनीं, जबकि स्टेशन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने पाग दोपटा देकर उनका सम्मान किया। लोगों ने ट्रेनों का परिचालन विभिन्न प्रमुख शहरों तक विस्तारित करने की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा।
वाशिंग पिट और सुरक्षा खामियों पर कदम
दैनिक जागरण से बातचीत में डीआरएम ने कहा कि लौकहा बाजार स्टेशन रेल सेवा के लिहाज से अहम है और आने वाले दो से तीन वर्षों में यहां वाशिंग पिट बनने से ट्रेन परिचालन व यात्री सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।
उन्होंने यह भी बताया कि स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, आरपीएफ की व्यवस्था और समपार फाटक पर मैनुअल कार्य से जुड़ी समस्याओं को नोट किया गया है, जिनके समाधान के लिए आने वाले दिनों में कदम उठाए जाएंगे।
यह भी पढ़ें- भागलपुर से फरक्का एक्सप्रेस का रूट बदला, आम्रपाली चार घंटे देरी से खुलेगी, अमरनाथ पर भी पड़ सकता है असर
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।