विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मधुबनी के बेनीपट्टी में बाछी चोरी के बाद गोवध से भड़का आक्रोश, ग्रामीणों ने सड़क जामकर किया हंगामा

Published: Fri, 13 Nov 2026 11:16 AM (GMT+05:30)

मधुबनी के बेनीपट्टी में बाछी चोरी के बाद गोवध से ग्रामीण आक्रोशित हो गए हैं। गुस्साए लोगों ने सड़क जाम ...और पढ़ें

ग्रामीणों ने सड़क जामकर किया हंगामा

ग्रामीणों ने सड़क जामकर किया हंगामा

HighLights

  1. बेनीपट्टी के कचरा गांव में बाछी चोरी, फिर गोवध।

  2. आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया जोरदार हंगामा।

  3. पुलिस और प्रशासन मौके पर, स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास।

जागरण संवाददाता, बेनीपट्टी (मधुबनी)। बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के कचरा गांव के उजमा टोल में बाछी चोरी कर गोवध किए जाने से माहौल तनावपूर्ण हो गया है। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया है। भारी मात्रा में ईंट एकत्रित कर लिया गया है।

सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई है। एसडीओ, एसडीपीओ लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

रात में चोरी हुई बाछी, दिन में गाछी में मिली वध की हुई

बताया जा रहा है कि उजमा टोल निवासी महिला करो देवी की बाछी कल रात में चोरी हो गई थी। रातभर परिजनों और ग्रामीणों ने काफी खोजबीन की, लेकिन बाछी नहीं मिली।

WhatsApp Image 2026-11-13 at 10.42.42 AM

शुक्रवार सुबह में गांव के गाछी में बाछी वध की हुई मिली। इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया और लोग आक्रोशित हो उठे।

सड़क जाम, पुलिस कर रही समझाने का प्रयास

घटना को लेकर एक पक्ष के लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग की जा रही है।

WhatsApp Image 2026-11-13 at 10.42.48 AM मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने और जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया


गाछी में जिस युवक की बाइक मिली उसके पिता शौकत अली नूरी को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वहां एक झोपड़ीनुमा अवैध बूचड़खाना चल रहा था। इस दौरान आक्रोशित लोगों का शिकार पूर्व मुखिया को होना पड़ा। लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। करीब 4 घंटे तक जाम के बाद लोगों का समझाकर हटाया गया है। बेनीपट्टी अनुमंडल के सभी थानों की पुलिस वहां मौजूद है। करो देवी से प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन देने को कहा गया है।


यह भी पढ़ें- मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्रमोहन का शव मिलने की आशंका, काले बैग में मिला चार पांच दिन पुराना शव



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।