बिहार के अमर अक्षत बने सिटीग्रुप लंदन के मैनेजिंग डायरेक्टर, 39 साल की उम्र में मधुबनी के लाल को मिला मुकाम
CitiGroup London : मधुबनी के रांटी गांव के निवासी अमर अक्षत ने 39 वर्ष की आयु में सिटीग्रुप लंदन में ...और पढ़ें

Amar Akshat : मधुबनी जिले के रांटी गांव के लाल अमर अक्षत।
HighLights
अमर अक्षत 39 वर्ष की आयु में सिटीग्रुप लंदन के एमडी बने।
वे एआई और फिनटेक क्षेत्र में तकनीकी नेतृत्व संभालेंगे।
मिथिला.एआई मंच से मिथिला संस्कृति को बढ़ावा दे रहे हैं।
जागरण संवाददाता, मधुबनी। जिले के रांटी गांव के लाल अमर अक्षत ने वैश्विक स्तर पर मिथिला का मान बढ़ाया है। मात्र 39 वर्ष की उम्र में उन्हें दुनिया की प्रमुख वित्तीय संस्था सिटीग्रुप लंदन में प्रबंध निदेशक बनाया गया है।
इस पद पर वे कृत्रिम बुद्धिमत्ता और वित्तीय तकनीक (फिनटेक) के क्षेत्र में तकनीकी नेतृत्व संभालेंगे। अमर अक्षत को वैश्विक तकनीक, बैंकिंग, डिजिटल भुगतान और एआई के क्षेत्र में लंबा अनुभव है। सिटीग्रुप से जुड़ने से पहले वे एपल, मॉर्गन स्टेनली और पेसेफ जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में वरिष्ठ पदों पर काम कर चुके हैं।
रांटी से वैश्विक मंच तक
अमर अक्षत भारतीय वन सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी और उत्तराखंड के पूर्व प्रधान मुख्य वन संरक्षक शशि कुमार दत्ता के पुत्र हैं। उनके दादा डॉ. चूड़ामणि दत्ता और परदादा रामा प्रसाद दत्ता थे।
एआई और कूटलेखन में शोध
कॉरपोरेट जिम्मेदारियों के साथ-साथ अमर अक्षत एआई और आधुनिक कूटलेखन (क्रिप्टोग्राफी) पर स्वतंत्र शोध भी करते रहे हैं। वैश्विक वित्त और स्वचालित वाणिज्य जैसे विषयों पर उनकी पुस्तकें भी प्रकाशित हैं।
मिथिला की विरासत से जुड़ाव
अमर अक्षत ‘मिथिला.एआई’ मंच से जुड़े हैं, जिसका उद्देश्य एआई के माध्यम से मधुबनी चित्रकला, साहित्य, दर्शन और लोक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। इस मंच से दुनिया भर के करीब पांच लाख लोग जुड़े हैं। उनका मानना है कि तकनीक संस्कृति के संरक्षण और उसे वैश्विक पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम है।
