विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar News: विवाद के बाद 2 बेटियों संग जहरीला पदार्थ खाकर महिला ने की आत्महत्या, हिरासत में पति

Published: Mon, 07 Apr 2025 02:14 PM (IST)

मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने दो छोटी बेटियों के साथ जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

HighLights

  1. मुरलीगंज थाना क्षेत्र के बेलो पंचायत के बेलोडीह वार्ड चार की घटना
  2. छह साल पूर्व हुई थी शादी, सास-ननद से अक्सर होता रहता था झगड़ा
  3. सहरसा जिले के अतलखा, झिटिकया में था मृतका का मायका

संवाद सूत्र, मुरलीगंज (मधेपुरा)। मुरलीगंज प्रखंड के बेलो पंचायत के बेलो डीह वार्ड चार में एक महिला ने अपनी दो मासूम बेटियों के साथ जहर खाकर जान दे दी। घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है।

मृतका की पहचान राजेश राम की पत्नी चंदन कुमारी (23) व उसकी बेटी निधि (5) व रागिनी (3) के रूप में हुई। घटना रविवार शाम की है। जिस समय यह घटना घटी उस वक्त घर में कोई नहीं था। पति, सास-ससुर व ननद खेत में गेहूं काटने गए थे।

पड़ोसियों ने घर में बहू और बच्चों के बीमार होने की सूचना स्वजन को दी थी। सोमवार सुबह को मृतका के पिता के पहुंचने पर पुलिस तीनों शव को पोस्टमार्टम में भेज मामले की जांच में जुटी है। पति राजेश राम को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

2019 में हुई थी शादी, छह माह से चल रहा था विवाद

मृतका चंदन कुमारी का मायका सहरसा जिले के सोनवर्षा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झिटकिया है। मृतका के पिता प्रमोद राम ने बताया कि मेरी पुत्री की शादी 2019 में राजेश राम से हुई थी। सब कुछ ठीक चल रहा था। लेकिन विगत छह माह से मेरी पुत्री का सास-ससुर व ननद के साथ छोटी-छोटी बातों पर कलह होते रहता था।

मेरी बेटी और दोनों नतिनी की मौत का कारण ससुर सुनील राम, ननद सुनीता व गणिता के अलावा सास रंजू देवी है। यही लोग हमेशा झगड़ते रहते थे। जिससे तंग आकर ही उसने अपने बच्चों के साथ जहर खा कर जान दे दी। रविवार के शाम करीब चार बजे मेरे दामाद राजेश राम ने मुझे घटना की जानकारी दी।

उसने फोन पर कहा कि मेरी पत्नी बच्चों के साथ जहर खा ली, तब मैं यहां सोमवार की सुबह 11 बजे यहां पहुंचा। वहीं थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है।

प्रथमदृष्टया यह मामला पारिवारिक कलह में आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।- प्रवेंद्र भारती, एएसपी मधेपुरा।

यह भी पढ़ें-

Kaimoor News: 'थाने की ओर बढ़े तो ठगी से बचे', कैमूर के शिक्षक ने सुनाई पूरी कहानी

Bhagalpur News: अब नहीं बच सकेंगे अपराधी, ई-साक्ष्य एप से सीधे अपराध स्थल पर सबूत जुटाएगी पुलिस