विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कांस्य से गोल्ड तक पहुंचीं मधेपुरा की पंखुरी, सोनीपत में बिहार का नाम रोशन कर अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिखाएंगी दम

Published: Fri, 27 Nov 2026 11:20 AM (IST)

मधेपुरा की पंखुरी यादव ने सोनीपत में आयोजित इंडिया डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में बिहार के लिए एकमात्र स्वर्ण पदक जीता है। इस उपलब्धि के बाद उन्हें मई 2027 में वियतनाम में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भी चुना गया है, जिससे पूरे बिहार में खुशी का माहौल है।

मेडल दिखातीं पंखुरी। सौ. स्वयं

मेडल दिखातीं पंखुरी। सौ. स्वयं 

HighLights

  1. पंंखुरी यादव ने इंडिया डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में स्वर्ण जीता।

  2. मधेपुरा की पंखुरी ने बिहार के लिए एकमात्र गोल्ड मेडल जीता।

  3. मई 2027 में वियतनाम में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन।

संवाद सहयोगी, मधेपुरा। हरियाणा के सोनीपत में 21 और 22 नवंबर को आयोजित इंडिया डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 सीजन-2 (नेशनल चैंपियनशिप) में मधेपुरा की पंखुरी यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बिहार के लिए एकमात्र गोल्ड मेडल जीता है।

इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों से लगभग 300 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें बिहार, पश्चिम बंगाल और दिल्ली समेत कई राज्यों के कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बिहार से कुल 25 बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया था।

पंखुरी मधेपुरा स्थित डी फॉर डी द स्कूल ऑफ आर्ट्स की छात्रा हैं। पिछले वर्ष आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने कांस्य पदक जीता था। इस बार कड़ी मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास के बलबूते उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम कर अपनी उपलब्धि को नई ऊंचाई प्रदान की है।

मई 2027 में वियतनाम के लिए चयन, मधेपुरा में हर्ष का माहौल

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन आगामी अंतरराष्ट्रीय डांस स्पोर्ट्स प्रतियोगिता के लिए किया गया है, जो मई 2027 में वियतनाम में प्रस्तावित है। चयनित प्रतिभागियों को जल्द ही आधिकारिक चयन पत्र भेजा जाएगा।

पंखुरी की इस कामयाबी से मधेपुरा सहित पूरे बिहार में खुशी का माहौल है। उनके प्रशिक्षकों, अभिभावकों और शुभचिंतकों ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें- ‘गाम के अधिकारी छोटका भैया हो’ गीत से गूंज रहे गांव, मधेपुरा के कुमारखंड में सामा-चकेवा पर्व की धूम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।