विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

70 हजार में लगेगा सोलर सिस्टम, सरकार देगी 40 हजार की सब्सिडी, मधेपुरा के कैंप में पांच लोगों ने ही दिखाई रुचि

Published: Sat, 28 Nov 2026 10:21 AM (IST)

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana Camp Laxminiya Solar Subsidy 70 Thousand 40 Thousand: मधेपुरा के घैलाढ़ में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत एक दिवसीय कैंप लगा, जिसमें पांच आवेदन मिले। अधिकारियों ने बताया कि 70 हजार रुपये के सोलर सिस्टम पर सरकार 40 हजार रुपये की सब्सिडी देगी, जिससे बिजली खर्च कम होगा।

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी देते विद्युत विभाग के जेई। सौ. विद्युत विभाग

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी देते विद्युत विभाग के जेई। सौ. विद्युत विभाग 

HighLights

  1. घैलाढ़ में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का कैंप आयोजित।

  2. 70 हजार लागत पर 40 हजार रुपये की सब्सिडी।

  3. बिजली खर्च घटाने, स्वच्छ ऊर्जा अपनाने की अपील।

संवाद सूत्र, घैलाढ़ (मधेपुरा)। PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana CampSolar Subsidy 70 Thousand 40 Thousand: मधेपुरा जिले के घैलाढ़ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीनिया में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत शुक्रवार को एक दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में सोलर सिस्टम लगवाने के इच्छुक उपभोक्ताओं से कुल पांच आवेदन प्राप्त हुए।

कैंप का नेतृत्व सहायक विद्युत अभियंता (सिंहेश्वर) विजय कुमार और कनीय विद्युत अभियंता (घैलाढ़) अजीत कुमार ने किया। इस दौरान मौजूद अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को योजना से मिलने वाले लाभ, सोलर सिस्टम लगाने की अनुमानित लागत तथा सरकार की ओर से मिलने वाली सब्सिडी के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

70 हजार रुपये लागत, 40 हजार रुपये सब्सिडी का विवरण

अधिकारियों ने बताया कि प्रति किलोवाट सोलर सिस्टम लगाने पर लगभग 70 हजार रुपये खर्च होंगे। इसमें सरकार की ओर से 40 हजार रुपये की सब्सिडी प्रदान की जाएगी। कैंप के माध्यम से उपस्थित लोगों को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित और जागरूक किया गया।

बिजली खर्च घटाने और स्वच्छ ऊर्जा अपनाने की अपील

अभियंताओं ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस योजना का लाभ उठाएं, जिससे घरेलू बिजली खर्च में कमी लाई जा सके और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिले। कैंप के दौरान लाभार्थियों को योजना से जुड़ी अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं से भी अवगत कराया गया।

यह भी पढ़ें- कांस्य से गोल्ड तक पहुंचीं मधेपुरा की पंखुरी, सोनीपत में बिहार का नाम रोशन कर अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिखाएंगी दम

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।