यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Madhepura News: घर में घुसकर मुखिया के पति ने महिला की गला घोंटकर कर दी हत्या, परिवार में मचा कोहराम
Madhepura News मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज में सुनीता कुमारी नामक एक महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या ...और पढ़ें

HighLights
- मधेपुरा में महिला की गला घोंटकर हत्या
- मुखिया पति पर हत्या का आरोप
जागरण संवाददाता, मधेपुरा। Madhepura News: मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के बराही आनंदपुरा पंचायत में एक दुखद घटना घटी, जहां रौशन यादव की 30 वर्षीय पत्नी सुनीता कुमारी की निर्मम हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि अज्ञात आरोपियों ने गला घोंटकर उनकी जान ले ली।
आरोप मुखिया पति पर
यह घटना उस समय हुई जब सुनीता घर में अकेली थी। हत्या का आरोप पंचायत की मुखिया नुसरत प्रवीण के पति मु. सद्दाम और उसके कुछ साथियों पर लगाया जा रहा है। घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है, जिसके बाद से आरोपित मुखिया पति फरार है। दोनों के घर आसपास ही स्थित हैं।

महिला के परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही शुक्रवार की सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। एसडीपीओ ने बताया कि एफएसएल की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया जा रहा है, ताकि वैज्ञानिक तरीके से सबूत जुटाए जा सकें।

पारिवारिक विवाद बना कारण
मृतका के परिजनों का आरोप है कि मुखिया पति मु. सद्दाम ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। परिजनों के अनुसार, मु. सद्दाम का रौशन यादव के साथ पहले से ही विवाद चल रहा था।
पहले भी हुई थी मारपीट
बताया जा रहा है कि पूर्व में भी मु. सद्दाम ने महिला के साथ गाली-गलौज और मारपीट की थी। हाल ही में मुखिया पति द्वारा जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कराया गया था, जिसके चलते रौशन यादव फिलहाल जेल में बंद है।
