Love on Instagram: 3 बच्चों की मां को लेकर हरियाणा भागा 3 बच्चों का पिता! 6 माह बाद मधेपुरा लौटा तो सामने आ गई पत्नी
Madhepura Instagram Love Story Married Woman: इंस्टाग्राम पर शुरू हुए प्रेम प्रसंग में तीन बच्चों का पिता दूसरी शादीशुदा महिला ...और पढ़ें

Madhepura Instagram Love Story Married Woman: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा इश्क! 3 बच्चों की मां संग हरियाणा भागा तीन बच्चों का पिता, मधेपुरा लौटते ही हंगामा
HighLights
तीन बच्चों का पिता इंस्टाग्राम पर दूसरी महिला संग भागा।
छह महीने बाद मधेपुरा लौटने पर हुआ भारी विवाद।
पुलिस ने प्रेमी जोड़े को हिरासत में लेकर सौंप दिया।
संवाद सूत्र, कुमारखंड (मधेपुरा)। Madhepura Instagram Love Story Married Woman: सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर शुरू हुआ एक प्रेम प्रसंग दो परिवारों के बिखरने और थाने-पुलिस के चक्कर में तब्दील हो गया है। पहली पत्नी और तीन मासूम बच्चों को बेसहारा छोड़कर दूसरी शादीशुदा महिला के साथ हरियाणा भागने वाला युवक छह महीने बाद जब गांव लौटा, तो भारी बवाल खड़ा हो गया।
पहली पत्नी ने ससुराल वालों पर गंभीर प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया, वहीं दूसरी महिला के ससुराल पक्ष की ओर से युवक पर अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी जोड़े को हिरासत में लेकर संबंधित थाने की पुलिस को सौंप दिया है।
मामला कुमारखंड प्रखंड के श्रीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर महेश पंचायत के वार्ड संख्या 10 का है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी अमित कुमार राम की शादी वर्ष 2021 में सिंहपुर गढ़िया निवासी केवो राम की पुत्री सिंधु देवी से हुई थी।
दंपती के तीन बच्चे—अनन्या कुमारी, आरुषि कुमारी और पुत्र ऋतिक कुमार हैं। सिंधु देवी का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति उसके साथ मारपीट करता था और भरण-पोषण के लिए भी प्रताड़ित करता था, जिसकी शिकायत उसने पूर्व में भी थाने में की थी।
इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, 3 बच्चों की मां को लेकर भागा
पारिवारिक कलह के बीच अमित की पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से आरती देवी से हुई। आरती की शादी पूर्णिया जिले के रूपौली थाना क्षेत्र निवासी अभिषेक कुमार यादव से हुई थी और वह भी तीन बच्चों की मां है। सोशल मीडिया पर शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।
करीब छह माह पूर्व अमित, आरती को बहला-फुसलाकर अपने साथ हरियाणा ले गया। वहां दोनों ने शादी कर ली और पति-पत्नी की तरह रहने लगे। करीब छह महीने तक बाहर रहने के बाद जब दोनों हाल ही में रामनगर महेश गांव लौटे, तो घर में विवाद और गहरा गया।
'घर में बिजली का तार है, मर सकती हो'- ससुर की टिप्पणी से सहमी पहली पत्नी
अमित के दूसरी महिला के साथ घर लौटने पर पहली पत्नी सिंधु देवी ने कड़ा विरोध जताया। विवाद बढ़ने पर सिंधु देवी ने श्रीनगर थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर अपनी व अपने बच्चों की जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई। सिंधु ने आरोप लगाया कि उसके ससुर सत नारायण राम ने उस पर जानलेवा टिप्पणी करते हुए कहा कि 'घर में बिजली का खुला तार है, संपर्क में आओगी तो मर जाओगी या आत्महत्या कर लोगी।'
सिंधु ने आशंका जताई कि उसे करंट लगाकर मारा जा सकता है या आत्महत्या का रूप दिया जा सकता है। उसने स्पष्ट किया कि वह जीना चाहती है और अपने बच्चों के लिए न्याय चाहती है। स्थिति बिगड़ती देख उसने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद श्रीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अमित व आरती को पूछताछ के लिए थाने ले आई।
रूपौली थाने में दर्ज था अपहरण का केस, पुलिस ने सौंपा
इधर, आरती के ससुर सुनील यादव ने अपने स्तर से पहले ही कार्रवाई कर रखी थी। रूपौली थाने में 22 मई 2026 को कांड संख्या 49/26 दर्ज कराई गई थी, जिसमें आरोप था कि 18 मई को आरती अपने तीन बच्चों को छोड़कर गायब हो गई थी और खोजबीन के दौरान अमित द्वारा उसे बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की बात सामने आई थी।
श्रीनगर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि अमित कुमार राम के विरुद्ध रूपौली थाना में अपहरण का मामला पूर्व से दर्ज है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पकड़े गए प्रेमी जोड़े को कागजी प्रक्रिया पूरी कर रूपौली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस दोनों पक्षों के बयानों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।