बिहार के रॉकी-रुचि को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में मिला जॉब; पुणे में 3 साल का अनुभव और टेक्निकल दक्षता से तय हुआ सफर
Success Story मधेपुरा के रॉकी कुमार सिंह और रुचि सिंह को ऑस्ट्रेलिया की सिडनी स्थित सीसीएल कंपनी में नौकरी मिली ...और पढ़ें

Success Story मधेपुरा के रॉकी कुमार सिंह और रुचि सिंह को हुआ सम्मान।
HighLights
मधेपुरा के रॉकी-रुचि को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में मिली नौकरी।
तकनीकी दक्षता और कड़ी मेहनत से हासिल की अंतरराष्ट्रीय पहचान।
यह उपलब्धि ग्रामीण युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा बनेगी।
संवाद सहयोगी, कुमारखंड (मधेपुरा)। Success Story मधेपुरा जिले के होनहार युवा अपनी मेधा और तकनीकी दक्षता के बल पर सात समंदर पार भी जिले और राज्य का परचम लहरा रहे हैं। कुमारखंड प्रखंड के रामनगर महेश पंचायत अंतर्गत श्रीनगर गांव निवासी एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिंह के पुत्र रॉकी कुमार सिंह तथा पुत्रवधू रुचि सिंह का चयन ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित बहुराष्ट्रीय सीसीएल (CCL) कंपनी में हुआ है।
इस दोहरी अंतरराष्ट्रीय सफलता पर रविवार को उनके पैतृक आवास पर एक भव्य पारिवारिक एवं सामाजिक सम्मान समारोह का आयोजन कर नवदंपती का नागरिक अभिनंदन किया गया। इस उपलब्धि की खबर मिलते ही श्रीनगर गांव सहित पूरे मधेपुरा जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में विभिन्न दलों के जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, लायंस क्लब के पदाधिकारी और क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित हुए।
पुणे से शुरू हुआ सफर, अब सिडनी में मिला बड़ा मंच
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, रुचि सिंह वर्ष 2021 से पुणे की प्रतिष्ठित सॉफ्टवेयर कंपनी ईसीएस (ECS) में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत थीं। उन्होंने अपनी कोडिंग, तकनीकी समझ, कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट कार्यकुशलता की बदौलत उद्योग जगत में तेजी से अपनी अलग पहचान बनाई। उनकी इसी योग्यता के आधार पर उन्हें ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित सीसीएल कंपनी में वैश्विक स्तर पर कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ है।
वहीं, उनके पति रॉकी कुमार सिंह को भी सिडनी में जॉब मिलने से दंपती के लिए अंतरराष्ट्रीय करियर की राहें खुल गई हैं। दोनों का एक साथ वैश्विक मंच पर चयन होना पूरे इलाके के लिए गौरव का क्षण बन गया है।
'ग्रामीण युवाओं के लिए मिसाल है यह सफलता'
सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिंह ने अपने पुत्र और पुत्रवधू को आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह दिन पूरे परिवार के लिए अत्यंत भावुक और गौरवशाली है। उन्होंने कहा कि अनुशासन, निरंतर स्वाध्याय और उच्च शिक्षा के संकल्प से ही यह संभव हो पाया है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि ग्रामीण परिवेश की सीमाओं से बाहर निकलकर वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाना यह साबित करता है कि कोसी-सीमांचल की प्रतिभाएं किसी से कम नहीं हैं। यह सफलता क्षेत्र की नई पीढ़ी, खासकर तकनीकी शिक्षा की ओर अग्रसर छात्र-छात्राओं के लिए एक बड़ा पथ-प्रदर्शक बनेगी।
जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने पहनाई माला, दिया आशीर्वाद
समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज के डिजिटल और तकनीकी दौर में कौशल विकास ही सफलता की असली कुंजी है। रुचि और रॉकी की यह उपलब्धि स्थानीय युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का हौसला देती है।
इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि प्रिंस कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह, लायंस क्लब मधेपुरा के अध्यक्ष इंद्रनील यादव, अधिवक्ता देवेन्द्र प्रसाद यादव, संजय यादव, बबलू जी, बब्बू जायसवाल, सुधीर भगत, अखिलेश यादव, बाबटून जी, बालेश्वर चौधरी, सुमित श्रीवास्तव, यादू यादव, विश्वनाथ साह, अशोक यादव, मनोज यादव, शत्रुघ्न भगत, अनिल राम, गोलू जी, अरविंद मेहता, इंद्रदेव यादव, अमलेश यादव, पिंटू यादव, विक्की कुमार सिंह, रिंकू कुमार सिंह, विक्कू यादव, रीतिका यादव, विक्की यादव, ऋतुराज, अजय कुमार सिंह एवं कुणाल यादव सहित सैकड़ों लोगों ने नवदंपती को अंगवस्त्र व पुष्पमाला भेंट कर शुभकामनाएं दीं। परिजनों ने सभी अतिथियों का स्वागत कर आभार प्रकट किया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।