विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टेंट कर्मी बबलू मेहता हत्याकांड का खुलासा! मधेपुरा में पुलिस ने एक आरोपी दबोचा, दो बाइक जब्त; खुलेंगे कई राज

Published: Mon, 05 Oct 2026 11:11 AM (IST)

Madhepura Bablu Mehta Murder Case: मधेपुरा पुलिस ने चौसा में टेंट कर्मी बबलू मेहता की गोली मारकर हत्या के मामले का खुलासा कर दिया है।

Madhepura Bablu Mehta Murder Case:

Madhepura Bablu Mehta Murder Case:

HighLights

  1. मधेपुरा में टेंट कर्मी बबलू मेहता की हत्या का खुलासा।

  2. पुलिस ने एक आरोपी अरुण कुमार साह को गिरफ्तार किया।

  3. वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं।

संवाद सूत्र, चौसा (मधेपुरा)। Madhepura Bablu Mehta Murder Case: मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत कलासन वार्ड संख्या चार में बीते 30 सितंबर की रात मजदूरी कर घर लौट रहे टेंट कर्मी बबलू मेहता की गोली मारकर की गई हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गठित विशेष अनुसंधान टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें भी बरामद कर ली गई हैं।

उल्लेखनीय है कि घटना के संबंध में मृतक बबलू मेहता की पत्नी सलिता देवी के लिखित आवेदन के आधार पर चौसा थाने में बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) की धारा 103(1) और 27 आर्म्स एक्ट के तहत अज्ञात बाइक सवार अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

विशेष जांच टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान से सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी के आदेश पर उदाकिशुनगंज एसडीपीओ पवन कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था, जिसमें चौसा थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान, डीआईयू (जिला आसूचना इकाई) और अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।

  • मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत कलासन वार्ड-4 में 30 सितंबर की रात मजदूरी कर लौट रहे टेंट कर्मी बबलू मेहता की हुई थी गोली मारकर हत्या

  • मृतक की पत्नी सलिता देवी के बयान पर बीएनएस की धारा 103(1) एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज कराई गई थी प्राथमिकी

  • उदाकिशुनगंज एसडीपीओ पवन कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टीम, FSL व DIU की मदद से मामले का किया सफल पर्दाफाश

  • गांव के ही अरुण कुमार साह को पुलिस ने किया गिरफ्तार; घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की बुलेट और काले-सिल्वर रंग की पल्सर बाइक जब्त

पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) और डीआईयू की मदद से वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्य जुटाए। सर्विलांस और वैज्ञानिक जांच के आधार पर पुलिस ने हत्या के तार जोड़ते हुए गांव के ही बच्ची लाल साह के पुत्र अरुण कुमार साह को हिरासत में लिया, जिससे कड़ाई से पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

वारदात में इस्तेमाल बुलेट और पल्सर जब्त, अन्य फरार आरोपियों की तलाश

पुलिस ने आरोपी के पास से घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त सफेद रंग की बुलेट मोटरसाइकिल (BR 11AF 0109) तथा एक काले व सिल्वर रंग की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है। चौसा पुलिस के अनुसार, इस जघन्य हत्याकांड में शामिल अन्य फरार आरोपियों की पहचान कर ली गई है

और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले में शामिल अन्य अभियुक्तों को भी सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- मधेपुरा में टेंट मजदूर की गोली मारकर हत्या; घर से 100 मीटर पहले सीने में उतारीं 2 गोलियां, दरवाजे पर तोड़ा दम

यह भी पढ़ें- फोन कर बोली- पापा तुरंत आ जाइए, पहुंचने से पहले उजड़ गई अंशु की दुनिया, मधेपुरा में ससुराल वाले फरार