मधेपुरा: राजगंज कार्तिक मेले में नेपाल, यूपी, एमपी, दिल्ली व बिहार के पहलवानों ने दिखाया दम, हरिहर थापा बने विजेता
मधेपुरा के राजगंज में कार्तिक मेले के दौरान विशाल दंगल प्रतियोगिता संपन्न हुई, जिसमें नेपाल के हरिहर थापा विजेता और छपरा के बाबा रामदास उपविजेता रहे। इस रोमांचक मुकाबले में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली और बिहार सहित नेपाल के पहलवानों ने अपने शानदार दांव-पेच दिखाए, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

राजगंज में आयोजित दंगल में दाव पेंच आजमाते पहलवान। जागरण
HighLights
राजगंज कार्तिक मेले में विशाल दंगल प्रतियोगिता का आयोजन।
नेपाल के हरिहर थापा बने विजेता, छपरा के बाबा रामदास उपविजेता।
कई राज्यों और नेपाल के पहलवानों ने दिखाए शानदार दांव-पेच।
संवाद सूत्र, बिहारीगंज (मधेपुरा)। मधेपुरा जिले के बिहारीगंज प्रखंड अंतर्गत राजगंज में कार्तिक मेले के दौरान आयोजित विशाल दंगल प्रतियोगिता हर्षोल्लास और रोमांच के बीच संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में दूरदराज से पहुंचे पहलवानों ने कुश्ती के शानदार दांव-पेच दिखाए और रोमांचक मुकाबले देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक जुटे।
फाइनल मुकाबले में पड़ोसी देश नेपाल के पहलवान हरिहर थापा विजेता घोषित हुए, जबकि छपरा के पहलवान बाबा रामदास उपविजेता रहे। प्रतियोगिता में अवरार पहलवान, अमन पहलवान, अर्जुन पहलवान, समसागर पहलवान, रवि पहलवान और बाबा नायक पहलवान की टीम ने भाग लिया।
दो दर्जन से अधिक पहलवानों ने दिखाया दमखम
दंगल में नेपाल सहित उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली और बिहार के दो दर्जन से अधिक पहलवानों ने अखाड़े में जोर-आजमाइश की और अपने दांव-पेच से दर्शकों का मन मोह लिया। कुश्ती के हर मुकाबले पर दर्शकों ने तालियों और उत्साहवर्धन के साथ भरपूर आनंद लिया।
पुरस्कार वितरण और पहलवानों को विदाई
मेला कमेटी के उपाध्यक्ष मनोज यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता टीम को कमेटी की ओर से पुरस्कृत किया गया। इसके बाद शुक्रवार को बाहर से आए पहलवानों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।