लखीसराय को PM मोदी की सौगात: 630 सीटों वाले अटल कला भवन का किया उद्घाटन, कलाकारों को मिलेगा नया मुकाम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैशाली से वर्चुअल माध्यम से लखीसराय में 630 सीटों वाले आधुनिक अटल कला भवन का उद्घाटन किया।

अटल कला भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में कला संस्कृति पदाधिकारी नीरज कुमार एवं अन्य। (जागरण)
HighLights
प्रधानमंत्री मोदी ने लखीसराय में अटल कला भवन का उद्घाटन किया।
630 सीटों वाला यह भवन कलाकारों को बड़ा मंच देगा।
अलीनगर स्वास्थ्य उपकेंद्र और पीएम आवास चाबियां भी मिलीं।
संवाद सहयोगी, लखीसराय। शनिवार को जिला वासियों और कलाकारों के लिए खास दिन रहा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैशाली में आयोजित जनसभा कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से 630 सीटों की क्षमता वाले आधुनिक अटल कला भवन का उद्घाटन किया।
इस भवन के निर्माण पर 14 करोड़ 97 लाख रुपये की रशि खर्च की गई है। भवन के अंदर विशाल सभागार और मंच आकर्षण का केंद्र है।
जिले के कलाकारों को अब बड़ा मंच इस भवन में मिलेगा। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। नवनिर्मित अटल कला भवन को विशेष रूप से सजाया गया था।
प्रधानमंत्री के द्वारा जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड अंतर्गत 43 लाख की लागत से बने अलीनगर स्वास्थ्य उपकेंद्र का भी उद्घाटन किया गया। इसके अलावे नगर परिषद लखीसराय और नगर परिषद बड़हिया के पीएम आवास शहरी योजना के पांच पांच लाभुकों को प्रतीकात्मक रूप से चाबी प्रदान किया गया।
पीएम के लाइव कार्यक्रम से जुड़े रहे डीएम के साथ सभी अधिकारी
अटल कला भवन के विशाल मंच पर एक बड़ा पर्दे बाला एलईडी लगाया गया था। जिसपर प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण किया गया।
डीएम शैलेंद्र कुमार के साथ एडीएम नीरज कुमार, डीडीसी सुमित कुमार, एसडीओ प्रभाकर कुमार के अलावे नगर परिषद लखीसराय के सभापति अरविंद पासवान सहित बड़हिया और पिपरिया प्रखंड़ के प्रमुख प्रतिनिधि, कई वार्ड पार्षद, प्रशिक्षु जीएनएम एवं स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम सभागार में बैठकर प्रधानमंत्री का संबोधन सुना और कार्यक्रम को देखा।
पूरा कार्यक्रम कला संस्कृति पदाधिकारी नीरज कुमार की देखरेख में हुआ। कार्यक्रम में डीईओ यदुवंश राम, नप ईओ प्रभात रंजन, बड़हिया नप ईओ आशुतोष आनंद चौधरी, नप के इंजीनियर दिलखुश ,डीआरडीए निदेशक एनईपी नीरज आनंद, सिविल सर्जन डा. जेपी सिंह, संग्रहालय अध्यक्ष डा. दिलीप कुमार सहित भाजपा और जदयू के नेता और कार्यकर्ता भी शामिल हुए।
कार्यक्रम के अंत में भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता कुणाल ने डीएम, एडीएम, डीडीसी, एसडीओ को चादर और नव पौधा देकर सम्मानित किया।
इसके बाद डीएम ने अन्य सभी पदाधिकारी के अलावे प्रमुख प्रतिनिधि रामबिलास शर्मा, रजनीश कुमार, वार्ड पार्षद शोभा रानी, एडीआईओ आकांक्षा कुमारी सहित अन्य लोगों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में पूर्व मुखिया नंद कुमार प्रसाद, वार्ड पार्षद डॉ. संतोष कुमार भी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सुशान्त कुमार ने किया।
यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने दरभंगा में किया कमला बलान तटबंध का लोकार्पण, 20 पंचायतों को मिलेगी बाढ़ से सुरक्षा
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।