विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखीसराय में 5 KM लंबा महाजाम! विद्यापीठ चौक से जमुई मोड़ तक रेंगते रहे वाहन, बाइपास आरओबी बंद होने से बढ़ी आफत

Published: Wed, 07 Oct 2026 10:27 AM (IST)

Lakhisarai Traffic Jam : लखीसराय शहर में आधी रात से सुबह तक 5 किलोमीटर लंबा भीषण जाम लगा रहा, जिससे ...और पढ़ें

Lakhisarai Traffic Jam : लखीसराय में विद्यापीठ चौक से जमुई मोड़ के बीच मुख्य सड़क पर लगे भीषण जाम में फंसे भारी व छोटे वाहन

Lakhisarai Traffic Jam : लखीसराय में विद्यापीठ चौक से जमुई मोड़ के बीच मुख्य सड़क पर लगे भीषण जाम में फंसे भारी व छोटे वाहन

HighLights

  1. लखीसराय में आधी रात से सुबह तक 5 KM लंबा जाम।

  2. बाईपास आरओबी बंद होने से भारी वाहन शहर से गुजरे।

  3. स्कूली बच्चों और आम नागरिकों को हुई भारी परेशानी।

जागरण संवाददाता, लखीसराय। Lakhisarai Traffic Jam : लखीसराय शहर की मुख्य सड़क बुधवार की आधी रात से लेकर सुबह आठ बजे तक भीषण जाम की गिरफ्त में रही। विद्यापीठ चौक से लेकर जमुई मोड़ तक करीब पांच किलोमीटर के दायरे में भारी वाहनों, ट्रकों, टैंकरों और यात्री बसों की अंतहीन कतार लग गई।

शहर के भीतर वाहनों के भारी दबाव के कारण लगभग आठ घंटे तक यातायात कछुआ गति से रेंगता रहा, जिससे आम नागरिकों और दैनिक मुसाफिरों को भारी फजीहत झेलनी पड़ी।

जाम का असर पुरानी बाजार लोहरपट्टी से छोटी दुर्गा मंदिर, शहीद द्वार से रेलवे पुल, केआरके हाई स्कूल से पचना रोड मोड़ तथा हाजी मार्केट से बड़ी दुर्गा मंदिर तक साफ तौर पर देखने को मिला। शहीद द्वार के समीप यातायात पुलिस के जवान मशक्कत कर वाहनों को निकालने में जुटे रहे, लेकिन वाहनों के अत्यधिक दबाव के आगे व्यवस्था चरमराई रही।

एक घंटे की देरी से पहुंचीं स्कूल बसें, बच्चे-अभिभावक हलकान

सुबह के वक्त लगे इस जाम का सबसे बुरा असर स्कूली बच्चों और उनके परिजनों पर पड़ा। सुबह सात बजे अपने निर्धारित स्टॉपेज पर पहुंचने वाली स्कूली बसें जाम में फंसने के कारण करीब आठ बजे तक पहुंच सकीं। घंटों तक बच्चे और उनके अभिभावक चौराहों पर खड़े होकर बसों का इंतजार करते रहे।

Lakhisarai Traffic Jam 5 KM Snarl Halts City for 8 Hours (1)

इसके अलावा सुबह की सैर पर निकले स्थानीय बुजुर्गों और मॉर्निंग वॉकर्स को भी गाड़ियों के धुएं और संकरे रास्तों के बीच आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बाइपास आरओबी बंद होने से शहर की मुख्य सड़क पर बढ़ा लोड

शहर में इस विकराल जाम का मुख्य कारण बाइपास आरओबी का क्षतिग्रस्त होना है। आरओबी में तकनीकी खराबी आने के कारण प्रशासन ने उस पर से भारी वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद कर रखा है।

नतीजतन, मुंगेर, शेखपुरा, जमुई, नवादा, बिहारशरीफ और देवघर की ओर जाने वाले सभी भारी मालवाहक वाहन शहर के बीचों-बीच से होकर गुजरने को मजबूर हैं। लखीसराय होकर गुजरने वाला अंतरजिला यातायात पूरी तरह शहर की संकरी सड़कों पर निर्भर हो गया है, जिससे आए दिन इस तरह की जाम की समस्या विकराल रूप धारण कर रही है।

यह भी पढ़ें- ‘आपकी यात्रा मंगलमय हो’! भागलपुर बियाडा गंगा घाट पर मेले जैसा नजारा, टोचन के सहारे किनारे लगे बड़े जहाज