हत्या या आत्महत्या? लखीसराय में पेड़ से लटका मिला कारेलाल यादव का शव, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
लखीसराय के खैरी गांव में 51 वर्षीय कारेलाल यादव का शव बगीचे में पेड़ से लटका मिला, जिससे इलाके में ...और पढ़ें

HighLights
खैरी गांव में कारेलाल यादव का शव मिला।
शव पेड़ से लटका था, गले में गमछा।
पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों की जांच कर रही।
जागरण संवाददाता, लखीसराय। जिले के तेतरहट थाना क्षेत्र के खैरी गांव में मंगलवार की सुबह 51 वर्षीय कारेलाल यादव का शव गांव से बाहर बगीचे में एक पेड़ से लटका मिला। उनके गले में गमछे का फंदा था।
शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही तेतरहट थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है।
फिलहाल कारेलाल यादव की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामला खुदकुशी का है या हत्या के बाद शव को पेड़ से लटकाया गया है, पुलिस दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण बगीचे में जुट गए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
यह भी पढ़ें- मुंगेर वानिकी कॉलेज के छात्रों को 25 हजार मानदेय! वन विभाग में मिलेगी इंटर्नशिप, BAU के VC ने दी बस और एंबुलेंस