विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखीसराय में पिकअप की टक्कर से जूनियर इंजीनियर की मौत, ड्राइवर फरार

Published: Sat, 31 Oct 2026 11:23 PM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2026 11:44 PM (IST)

लखीसराय में बड़हिया-लखीसराय मुख्य सड़क पर पिकअप की टक्कर से लोक निर्माण विभाग के कनीय अभियंता की मौत हो गई।

जांच में जुटी पुलिस। (जागरण)

जांच में जुटी पुलिस। (जागरण)

HighLights

  1. कनीय अभियंता रामाशीष भारती की सड़क हादसे में मौत।

  2. बड़हिया-लखीसराय मुख्य सड़क पर पिकअप ने मारी टक्कर।

  3. हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन सहित फरार।

जागरण संवाददाता, लखीसराय। बड़हिया-लखीसराय मुख्य सड़क पर दरियापुर गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-80 पर शनिवार की रात पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार लोक निर्माण विभाग के कनीय अभियंता रामाशीष भारती उर्फ अनिल दास (41) की मौत हो गई।

गंभीर रूप से घायल अवस्था में स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल, लखीसराय पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वह समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में पदस्थापित थे।

lakhisarai road accident (1)

जांच में जुटी पुलिस।(जागरण)

मृतक सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र की चंदनपुरा पंचायत अंतर्गत नवाबगंज गांव निवासी थे। वह गुरूचरण दास के पुत्र थे। स्वजन के अनुसार, रामाशीष बड़हिया में अपने एक रिश्तेदार के यहां से बाइक से अपने गांव लौट रहे थे।

इसी दौरान दरियापुर गांव के समीप एक पिकअप वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। वहीं, उनके एक रिश्तेदार ने बताया कि रामाशीष प्रत्येक शनिवार को ड्यूटी के बाद बाइक से ही घर लौटते थे।

इस शनिवार को भी वह समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से अपने गांव नवाबगंज आ रहे थे। इसी दौरान हादसे में उनकी मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक सदर अस्पताल में उनके निकट संबंधी नहीं पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें- आरा-बक्सर फोरलेन पर डंपर ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, पति की मौके पर मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।