यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पोती को प्रेमी के साथ अापत्तिजनक अवस्था में देख दादी ने तोड़ा दम
बिहार के लखीसराय जिले में पोती को कमरे में प्रेमी के साथ देख दादी की मैत हो गई। इसके बाद पोती अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।

लखीसराय [जेएनएन]। बिहार के लखीसराय जिले में एक नाबालिग लड़की ने घर में अपने प्रेमी को बुला लिया और उसके साथ प्रेम-मिलाप कर रही थी। इस दौरान अचानक उसकी दादी ने दोंनों को आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया। देर रात अपनी नाबालिग पोती को उसके प्रेमी के साथ देख वृद्धा की मौत हो गई। दादी की मौत के बाद पोती अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई।
घटना चानन थाना क्षेत्र के एक गांव की है। बुधवार सुबह में घरवालों को घटना की जानकारी मिली। पूरे मामले में वृद्धा के पुत्र ने कुछ भी बताने से इन्कार किया है। कुछ ग्रामीणों के अनुसार वृद्धा ने पोती को उसके प्रेमी के साथ कमरे में देख लिया था। इसके बाद प्रेमी युगल ने ही गला घोंटकर वृद्धा की हत्या कर दी। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा हो रही है।
थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि सूचना पर पुलिस घर गई थी, लेकिन परिजन ने हत्या की घटना से इन्कार करते हुए शव देने से मना कर दिया। परिजन के अनुसार पोती के गायब होने के सदमे में दादी की मौत हुई है।
यह भी पढ़ें: पति दूसरे शहर में गया था कमाने, जेठ ने महिला और उसके बच्चे को बनाया बंधक
परिजन के अनुसार रात में दादी-पोती एक ही कमरे में सोई थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजन ने बिना पोस्टमॉर्टम कराए ही वृद्धा का अंतिम संस्कार कर दिया है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर में युवती को अगवा कर किया गैंगरेप, बनाया एमएमएस
