विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखीसराय: 293 भूमिहीन परिवारों को घर बनाने के लिए मिलेगी 3-3 डिसमिल जमीन, 20 नवंबर तक की डेडलाइन तय

Published: Thu, 19 Nov 2026 11:45 PM (IST)

लखीसराय में राज्य सरकार की 'अभियान बसेरा दो' पहल के तहत 293 भूमिहीन परिवारों को घर बनाने के लिए 3-3 डिसमिल जमीन मिलेगी। 

हलसी प्रखंड के गिद्दा गांव में बासगीत भूमि का जांच के दौरान ग्रामीणों से पूछताछ करते एसडीओ प्रभाकर कुमार। (सौ. आईपीआरडी)

हलसी प्रखंड के गिद्दा गांव में बासगीत भूमि का जांच के दौरान ग्रामीणों से पूछताछ करते एसडीओ प्रभाकर कुमार। (सौ. आईपीआरडी)

HighLights

  1. लखीसराय में 293 भूमिहीन परिवारों को मिलेगी 3 डिसमिल जमीन।

  2. राज्य सरकार की 'अभियान बसेरा दो' योजना के तहत आवंटन।

  3. जिलाधिकारी ने 20 नवंबर तक लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया।

संवाद सहयोगी, लखीसराय। राज्य सरकार भूमिहीन परिवारों को बास के लिए जमीन खोज कर दे रही है। ताकि गरीब परिवार स्थायी रूप से अपना आशियाना बनाकर परिवार के साथ रह सके।

जिले में 293 गृह विहीन परिवारों को बास के लिए तीन डिसमिल जमीन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए सभी सीओ अभियान चलाकर जमीन खोज रहे हैं। सरकार ने 20 नवम्बर का डेड लाइन तय कर दिया है। सभी चयनित गृह बिहीन परिवारों को चयनित भूमि का बंदोबस्ती प्रमाण पत्र दिया जाएगा। ताकि वे अपना घर बना सके।

जानकारी हो कि इससे पहले 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा अभियान बसेरा एक के तहत जिले में 293 गृह विहिन परिवारों को बासगीत पर्चा प्रभारी मंत्री सुनील कुमार द्वारा दिया गया था।

अब अभियान बसेरा दो के तहत फिर से 293 गरीब परिवारों को पर्चा मिलेगा। अबतक जिन सीओ ने गृह विहीन परिवारों के लिए भूमि खोजा है। उस भूमि का एसडीओ प्रभाकर कुमार द्वारा स्थलीय जांच कर सत्यापन किया जा रहा है।

किस अंचल में कितने परिवारों को मिलेगा लाभ

क्रमांक अंचल का नाम लाभान्वित परिवार
1 बड़हिया अंचल 36
2 रामगढ़ चौक अंचल 32
3 पिपरिया अंचल 20
4 चानन अंचल 50
5 हलसी अंचल 40
6 सूर्यगढ़ा अंचल 85
7 लखीसराय अंचल 40
कुल लाभुक 293

लक्ष्य पूरा नहीं करने वाले सीओ पर होगी कार्रवाई

जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव के निर्देशानुसार अभियान बसेरा दो के तहत जिले के सभी सातों अंचलों के सीओ को गृह विहीन परिवारों को सर्वेक्षित कर बास भूमि चयन कर बासगीत पर्चा पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया है।

समीक्षा में धीमी प्रगति पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए 20 नवम्बर तक विशेष अभियान के तहत ग्रामीण अंचलों में लाभुकों के लिए सुयोग्य भूमि उपलब्ध कराने को कहा है। लक्ष्य पूरा नही करने बाले सीओ के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- लखीसराय की बेटी कशिश ने यूपी में गाड़ा सफलता का झंडा, चारों सेमेस्टर में टॉप कर जीता गोल्ड मेडल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।