सूर्य प्रतिमा विसर्जन को निकली शोभा यात्रा
जेएनएन, लखीसराय : जिले के विभिन्न प्रखंडों में छठ पर्व के मौके पर पूजा समितियों द्वारा स्थापित सूर्
जेएनएन, लखीसराय : जिले के विभिन्न प्रखंडों में छठ पर्व के मौके पर पूजा समितियों द्वारा स्थापित सूर्य की प्रतिमा का विसर्जन का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को भी कई जगहों पर प्रतिमा का विसर्जन किया गया। बड़हिया प्रखंड एवं नगर क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों में स्थापित भगवान सूर्य की प्रतिमा का विसर्जन शुक्रवार को ढोल-बाजे एवं डीजे की धुन पर धूमधाम के साथ गंगा घाटा में किया गया। शंकर मील स्थित दुर्गा मंदिर मे स्थापित सूर्य भगवान की प्रतिमा, श्री कृष्ण चौक स्थित सूर्यदेव मंदिर स्थापित सूर्य भगवान की प्रतिमा, राय साहब पुल के पास स्थित बने पंडाल में सूर्य प्रतिमा, शनिदेव मंदिर के आगे स्थापित सूर्य भगवान की प्रतिमा का विसर्जन पूरे उत्साह के साथ नगर भ्रमण के पश्चात बीएनएम कालेज गंगा घाट पर देरशाम तक किया गया। उधर प्रखंड क्षेत्र के जैतपुर गंगा घाट घाट पर स्थापित सूर्य प्रतिमा का विसर्जन नगर भ्रमण के पश्चात ठाकुर लक्ष्मी नारायण छठ पूजा समिति के सदस्यों द्वारा गुरुवार को किया गया था। गंगासराय गणेश मंदिर के पास स्थापित सूर्य प्रतिमा का छठ पूजा समिति बच्चा पार्टी के सदस्यों द्वारा शुक्रवार की शाम को किया गया।
सूर्यगढ़ा प्रतिनिधि के अनुसार : प्रखंड मुख्यालय समेत आसपास के क्षेत्र में छठ पर्व को लेकर विभिन्न छठ पूजा समिति द्वारा स्थापित भगवान भास्कर की प्रतिमा के विसर्जन का सिलसिला दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। प्रतिमा विसर्जन को लेकर पूजा समितियों द्वारा बैंड-बाजा के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। स्थानीय श्री-श्री 108 छठ पूजा समिति युवा संघ पटेल चौक के तत्वाधान में प्रतिमा विसर्जन को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पूजा स्थल से शुरू हुई शोभायात्रा मुख्य बाजार होते हुए थाना चौक से होते हुए पुन: इसी रास्ते लौट कर अस्पताल चौक तक गई। बाद में पटेल चौक होते हुए पुल घाट तक गई जहा किऊल नदी में प्रतिमा को वैदिक मंत्रोच्चारण व आरती के साथ विसर्जित कर दिया गया। इसमें छठ पूजा समिति के पंकज कुमार, रामनाथ, दिलीप कुमार, सोनू, पवन कुमार, विक्की कुमार, अजीत, सुजीत, बबन, दिनेश, सिकन्दर, अमित पटेल आदि का योगदान सराहनीय रहा।