विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत-नेपाल सीमा पर एंबुलेंस की जांच में मिला 9 एमएम का कारतूस, मणिपुर का युवक हिरासत में

Published: Fri, 16 Oct 2026 08:28 AM (IST)

सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक एंबुलेंस की जांच के दौरान 9 एमएम का जिंदा कारतूस ...और पढ़ें

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी द्वारा एंबुलेंस जांच के दौरान हिरासत में लिया गया संदिग्ध युवक।

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी द्वारा एंबुलेंस जांच के दौरान हिरासत में लिया गया संदिग्ध युवक।

HighLights

  1. भारत-नेपाल सीमा पर एंबुलेंस से कारतूस बरामद।

  2. एसएसबी ने मणिपुर के युवक को पकड़ा।

  3. संदिग्ध युवक से मोबाइल फोन भी जब्त।

संवाद सूत्र, गलगलिया (किशनगंज)। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों ने सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल की है।

एसएसबी ने भारत से एंबुलेंस के जरिए नेपाल जा रहे एक संदिग्ध युवक के बैग से 9 एमएम का जिंदा कारतूस बरामद किया है। बुधवार की देर रात पानीटंकी स्थित न्यू ब्रिज सीमा जांच चौकी पर हुई इस त्वरित कार्रवाई के दौरान मणिपुर निवासी युवक को तुरंत हिरासत में ले लिया गया।

सुरक्षा बलों ने उसके पास से एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन भी जब्त किया है। एसएसबी से प्राप्त आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, 14 अक्टूबर की रात लगभग 11:30 बजे भारत से नेपाल की सीमा में प्रवेश कर रही एक एंबुलेंस को नियमित सुरक्षा जांच के लिए रोका गया था।

एंबुलेंस में सवार यात्रियों के सामान की बारीकी से तलाशी ली जा रही थी। इसी दौरान मणिपुर राज्य के तेंगनौपाल जिले के मोरेह थाना क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय पाओगौलुन हाओकिप के पिट्ठू बैग की जांच करने पर एक कारतूस बरामद हुआ, जिस पर '9mm 2Z KF 20' अंकित था।

आंखों के इलाज के लिए नेपाल जाने का दिया हवाला

एसएसबी अधिकारियों द्वारा की गई कड़ाई से पूछताछ में युवक ने बताया कि वह अपने पिता की आंखों के इलाज के सिलसिले में परिजनों के साथ नेपाल के काकरभिट्टा स्थित प्रसिद्ध मेची आई हॉस्पिटल जा रहा था।

कारतूस के संबंध में उसने सफाई देते हुए दावा किया कि करीब तीन महीने पहले मणिपुर में उसे यह कारतूस रास्ते में पड़ा मिला था, जिसे उसने उत्सुकतावश अपने पास रख लिया था। उसने बैग में कारतूस रखे होने की बात से अनभिज्ञता जाहिर की, हालांकि सुरक्षा बल उसके बयानों की सत्यता की पड़ताल कर रहे हैं।

अग्रिम कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी

एसएसबी की टीम ने सीमा स्तंभ संख्या 90 के समीप त्वरित कार्रवाई करते हुए कारतूस और मोबाइल फोन को पूरी तरह से जब्त कर लिया है। हिरासत में लिए गए आरोपी युवक को जब्त सामान और प्राथमिक जब्ती सूची के साथ स्थानीय संबंधित पुलिस व जांच एजेंसी के सुपुर्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सीमा पार हथियार या कारतूस ले जाने के पीछे किसी आपराधिक या संदिग्ध मंशा की गहन जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, आम के बगीचे में छिपाकर रखा 510 किलो गांजा बरामद

यह भी पढ़ें- भारत-नेपाल सीमा पर बदला तस्करी का पैंतरा, पगडंडियों व साइकिल के सहारे भारत भेजी जा रही नियारा