विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्कोलियोसिस : ना ठीक से बैठ पाती थी और ना चल पाती थी पर नहीं मानी हार, पांच माह में ऐसा किया कमाल, शरीर हो गया फ‍िट

Published: Mon, 09 Nov 2026 10:35 AM (IST)

Kishanganj Scoliosis Girl Recovery Yoga Story: (योग की अद्भुत शक्ति) 13 वर्षीय भावना सिंह ने स्कोलियोसिस के कारण रीढ़ की ...और पढ़ें

Kishanganj Scoliosis Girl Recovery Yoga Story: (योग की अद्भुत शक्ति) आसन करती भावना सिंह

Kishanganj Scoliosis Girl Recovery Yoga Story: (योग की अद्भुत शक्ति) आसन करती भावना सिंह

HighLights

  1. 13 वर्षीय भावना ने स्कोलियोसिस से मुक्ति पाई।

  2. पांच महीने के योग और प्राकृतिक चिकित्सा का कमाल।

  3. अब योग को करियर बनाने का सपना देखती है।

संवाद सूत्र, ठाकुरगंज (किशनगंज)। (योग की अद्भुत शक्ति) बचपन से ही रीढ़ की हड्डी के टेढ़ेपन यानी स्कोलियोसिस (Scoliosis) जैसी गंभीर शारीरिक समस्या और असहनीय दर्द से जूझ रही 13 वर्षीय

के जीवन में योग और प्राकृतिक चिकित्सा ने उम्मीद की एक नई किरण जगाई है।

लगातार पांच महीनों तक ठाकुरगंज के समाधान कायाकल्प केंद्र में विशेषज्ञ मार्गदर्शन में उपचार और योगाभ्यास के बाद उसके स्वास्थ्य में बेहतरीन सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है। कभी सामान्य उठने-बैठने और दैनिक गतिविधियों के लिए भी लाचार रहने वाली भावना अब योग को ही अपना भविष्य और करियर बनाने का सपना देख रही है, ताकि इसके माध्यम से वह दूसरों की सेवा कर सके।

यह मामला स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार के अंतर्गत नैदानिक प्रतिष्ठान (क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट) के रूप में निबंधित ठाकुरगंज प्रखंड की बेसरबाटी ग्राम पंचायत के पिपरीथान स्थित समाधान कायाकल्प केंद्र में सामने आया है।

लाचार थी बचपन की जिंदगी, रीढ़ की बीमारी ने छीनी थी खुशियां

जलपाईगुड़ी निवासी सरिता सिंह एवं श्याम बाबू सिंह की पुत्री और ठाकुरगंज के दिनेश राय की नातिन भावना बचपन से ही स्कोलियोसिस की बीमारी से ग्रसित थी। इस बीमारी के कारण उसकी रीढ़ की हड्डी का विकास असामान्य रूप से होने लगा था, जिससे उसे बैठने, खड़े होने और चलने-फिरने में तीव्र पीड़ा व असुविधा होती थी।

दैनिक जीवन की सामान्य गतिविधियां भी उसके लिए बेहद चुनौतीपूर्ण हो गई थीं। भावना की इस स्थिति को लेकर उसके माता-पिता हमेशा उसकी सुरक्षा और भविष्य को लेकर बेहद तनाव और चिंता में रहते थे।

जब पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों से कोई विशेष राहत नहीं मिली, तो सुरजापुरी विकास मोर्चा के अध्यक्ष ताराचंद धानुका की सलाह पर परिजन जून 2026 में भावना को लेकर समाधान कायाकल्प केंद्र, पिपरीथान पहुंचे। यहां की टीम ने उसकी जांच की और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों के साथ विशेष योग अभ्यासों का एक नियमित कार्यक्रम तैयार किया।

प्राकृतिक चिकित्सा और योग से भावना ने रीढ़ की बीमारी को दी मात

पिपरीथान स्थित केंद्र में लगातार पांच महीनों तक भावना का नियमित उपचार और योगाभ्यास कराया गया। केंद्र के वरिष्ठ चिकित्सकों डॉ. नीलम सरजू एवं डॉ. सरजू मंडला ने बताया कि भावना की उम्र और उसकी शारीरिक जटिलताओं को ध्यान में रखकर ही कस्टमाइज्ड उपचार प्रक्रिया निर्धारित की गई थी।

प्राकृतिक चिकित्सा (नेचुरोपैथी) की डिटॉक्सिफिकेशन और अन्य सहायक विधियों के साथ उसकी रीढ़ की मांसपेशियों को लचीला और मजबूत बनाने के लिए सुरक्षित योगाभ्यास पर विशेष ध्यान दिया गया।

डॉ. नीलम सरजू ने बताया, "लगातार अभ्यास और वैज्ञानिक पद्धतियों से किए गए उपचार के बाद भावना के शरीर के पोश्चर (Stance) और शारीरिक कार्यप्रणाली में महत्वपूर्ण सुधार हुआ है।

हालांकि, स्कोलियोसिस जैसी गंभीर बीमारियों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की राय और नियमित निगरानी बेहद आवश्यक होती है। इसके लिए जरूरत के अनुसार आर्थोपेडिक, स्पाइन और पुनर्वास (रिहैबिलिटेट) विशेषज्ञों की देखरेख में भी अभ्यास जारी रखना चाहिए।"

"अब योग के जरिए दूसरों की जिंदगी संवारने का सपना है"

अपने इस पुनर्जन्म जैसे अनुभव को साझा करते हुए भावना सिंह ने कहा, "पहले मैं ठीक से बैठ भी नहीं पाती थी और थोड़ा सा चलने पर भी बहुत दर्द होता था। डॉक्टर नीलम सरजू और डॉक्टर सरजू मंडला के पांच महीनों के स्नेह और योगाभ्यास के प्रयास से मुझे बहुत राहत मिली है। अब मैं खुद को बहुत हल्का और सामान्य महसूस करती हूँ।"

भावुक होते हुए भावना ने आगे कहा कि जिस योग ने उसे इस दर्दनाक लाचारी से मुक्ति दिलाई और जीवन में नई उम्मीद दी है, अब वह उसी योग को अपने भविष्य का करियर बनाना चाहती है।

भावना का सपना है कि वह योग की उच्च शिक्षा प्राप्त करे, ताकि वह समाज के दूसरे लाचार और जरूरतमंद लोगों को भी योग के माध्यम से स्वस्थ और खुशहाल जीवन जीने के लिए प्रेरित कर सके। समाधान कायाकल्प केंद्र में भावना की इस शानदार रिकवरी की चर्चा अब पूरे क्षेत्र में हो रही है।

यह भी पढ़ें- बिहार में औद्योगिक निवेश को नई रफ्तार, किशनगंज की ईस्टर्न एग्रो केमिकल्स इकाई को वित्तीय प्रोत्साहन स्वीकृत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।