विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंबई बांद्रा में नेत्रहीन महिला से चेन-मोबाइल छीन ट्रेन से भाग रहा था बंगाल का बदमाश, किशनगंज स्टेशन पर RPF ने पकड़ा

Published: Thu, 12 Nov 2026 03:16 PM (IST)

Kishanganj RPF Arrests Snatcher from Mumbai: मुंबई में एक नेत्रहीन महिला से चेन और मोबाइल छीनकर ट्रेन से भाग रहे ...और पढ़ें

Kishanganj RPF Arrests Snatcher from Mumbai: मुंबई में दृष्टिबाधित महिला से सोने की चेन व मोबाइल लूटकर भागा बदमाश किशनगंज स्टेशन पर गिरफ्तार

Kishanganj RPF Arrests Snatcher from Mumbai: मुंबई में दृष्टिबाधित महिला से सोने की चेन व मोबाइल लूटकर भागा बदमाश किशनगंज स्टेशन पर गिरफ्तार

HighLights

  1. किशनगंज रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने बदमाश को गिरफ्तार किया।

  2. आरोपी ने मुंबई में नेत्रहीन महिला से चेन, मोबाइल छीना था।

  3. ट्रेन से भाग रहा था, मुंबई पुलिस को सौंपा गया।

संवाद सहयोगी, किशनगंज। Kishanganj RPF Arrests Snatcher from Mumbai: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के बांद्रा (पूर्व) इलाके में एक दृष्टिबाधित महिला से सोने की चेन और मोबाइल फोन छीनकर ट्रेन के रास्ते फरार हुए शातिर आरोपित को किशनगंज रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई पुलिस से मिले सटीक तकनीकी और खुफिया इनपुट के आधार पर आरपीएफ की टीम ने ट्रेन में सघन तलाशी अभियान चलाकर आरोपित को दबोच लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर का रहने वाला है आरोपित

गिरफ्तार आरोपित की पहचान पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के दालकोला थाना क्षेत्र अंतर्गत धापीटोला निवासी मोहम्मद शकील (25 वर्ष), पिता मोहम्मद इस्लाम के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध मुंबई के निर्मल नगर थाने में नौ नवंबर 2026 को कांड संख्या 977/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 304 (छिनतई) में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह ट्रेन पकड़कर अपने गृह राज्य पश्चिम बंगाल भागने की फिराक में था।

मुंबई पुलिस से मिली सूचना, तस्वीर के आधार पर हुई पहचान

आरपीएफ से मिली जानकारी के अनुसार, 10 नवंबर की रात करीब 8:58 बजे मुंबई के निर्मल नगर थाने से किशनगंज आरपीएफ पोस्ट को सूचना दी गई कि उक्त लूटकांड का आरोपित ट्रेन संख्या 11031 अप से यात्रा कर रहा है। सूचना मिलते ही किशनगंज आरपीएफ के अधिकारी और जवान अलर्ट मोड में आ गए।

11 नवंबर को जैसे ही ट्रेन किशनगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंची, आरपीएफ जवानों ने बोगियों की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया। मुंबई पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई गई तस्वीर के आधार पर आरोपित की सटीक पहचान कर उसे मौके से हिरासत में ले लिया गया।

कानूनी प्रक्रिया के बाद मुंबई पुलिस अपने साथ ले गई

आरोपित की गिरफ्तारी के तत्काल बाद आरपीएफ ने इसकी सूचना मुंबई पुलिस को दी। इसके पश्चात मामले के अनुसंधानकर्ता सब-इंस्पेक्टर संतोष कोलगे किशनगंज पहुंचे। 11 नवंबर को पूर्वाह्न करीब 11 बजे आरपीएफ पोस्ट पर आवश्यक सत्यापन और विधिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मोहम्मद शकील को विधिवत रूप से सब-इंस्पेक्टर संतोष कोलगे के सुपुर्द कर दिया गया। इसके बाद मुंबई पुलिस आरोपित को आगे की न्यायिक व कानूनी कार्रवाई के लिए अपने साथ मुंबई ले गई।

यह भी पढ़ें- किशनगंज में मामूली विवाद में इतनी बड़ी घटना, बहू संग खाना खा रही मां पर बरसाए लात-घूंसे, तड़पकर हुई मौत; बेटा ग‍िरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।