विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

किशनगंज में मामूली विवाद में इतनी बड़ी घटना, बहू संग खाना खा रही मां पर बरसाए लात-घूंसे, तड़पकर हुई मौत; बेटा ग‍िरफ्तार

Published: Mon, 09 Nov 2026 01:24 PM (IST)

Kishanganj Bahadurganj Son Beat Mother to Death: किशनगंज जिले के बहादुरगंज प्रखंड अंतर्गत दुर्गापुर बंगामा गांव के वार्ड संख्या नौ ...और पढ़ें

Kishanganj Bahadurganj Son Beat Mother to Death: प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

Kishanganj Bahadurganj Son Beat Mother to Death: प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

HighLights

  1. क‍िशनगंज में बेटे ने मां को मारा

  2. खाना खाते समय किया हमला


  3. पुलिस ने आरोपित को दबोचा

संवाद सूत्र, बहादुरगंज (किशनगंज)। Kishanganj Bahadurganj Son Beat Mother to Death: जिले के बहादुरगंज प्रखंड में रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दुर्गापुर बंगामा गांव स्थित वार्ड संख्या नौ में रविवार को पारिवारिक विवाद के दौरान एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही जन्मदात्री मां पर लात-घूंसों से हमला बोल दिया।

इस बर्बर पिटाई में गंभीर रूप से घायल 58 वर्षीय बुजुर्ग महिला की इलाज के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान खैरुण निशा के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही बहादुरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारोपित बेटे को गिरफ्तार कर लिया।

बहू संग खाना खा रही थीं मां, तभी अचानक बरस पड़े लात-घूंसे

मृतका के बड़े बेटे ने घटना का ब्यौरा देते हुए बताया कि रविवार को उसकी मां खैरुण निशा घर में अपनी बड़ी बहू के साथ बैठकर खाना खा रही थीं। उसी समय उसका मंझला भाई सहीरुल आलम अचानक वहां पहुंचा। किसी पारिवारिक बात को लेकर सहीरुल का मां से विवाद शुरू हो गया और देखते ही देखते वह उग्र हो गया।

आक्रोशित होकर उसने अपनी बुजुर्ग मां पर ताबड़तोड़ लात-घूंसे बरसाने शुरू कर दिए। अचानक हुए इस बर्बर हमले से चीख-पुकार मच गई। घर में मौजूद लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन तब तक खैरुण निशा गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो चुकी थीं।

अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में तोड़ा दम, परिजनों में कोहराम

घटना की जानकारी मिलते ही अन्य भाई और आसपास के ग्रामीण आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में खून से लथपथ और बेसुध मां को प्राथमिक उपचार के लिए बिशनपुर स्थित अस्पताल ले जाया जाने लगा, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वृद्धा की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

आरोपित बेटा सलाखों के पीछे, पुलिस कर रही कानूनी कार्रवाई

इधर, ग्रामीणों की सूचना पर बहादुरगंज थाना पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए किशनगंज सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वारदात के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित बेटे सहीरुल आलम को गिरफ्तार कर लिया गया है। परिजनों के फर्दबयान के आधार पर हत्या की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- दुबई में बुझ गया घर का चिराग! 14 दिन बाद भी नहीं पहुंचा मंसूर का शव, जनाजे की तैयारी कर थके परिजनों के छलके आंसू

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।