विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

किशनगंज पावर हाउस के ट्रांसफार्मर वर्कशॉप में लगी भीषण आग; दमकल का पानी खत्म, इलाके में मची अफरातफरी

Published: Wed, 11 Nov 2026 01:48 PM (IST)

Kishanganj Power House Fire News: किशनगंज के पश्चिमपाली स्थित पावर हाउस के ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग वर्कशॉप में भीषण आग लग गई, ...और पढ़ें

HighLights

  1. किशनगंज पावर हाउस के ट्रांसफार्मर वर्कशॉप में लगी भीषण आग।

  2. दमकल का पानी खत्म होने से आग बुझाने में चुनौती।

  3. इलाके में अफरातफरी, आग लगने के कारणों की जांच जारी।

जागरण संवाददाता, किशनगंज। Kishanganj Power House Fire News: किशनगंज शहर के व्यस्त पश्चिमपाली स्थित विद्युत पावर हाउस परिसर में बुधवार को भीषण अग्निकांड की घटना सामने आई। परिसर के भीतर संचालित ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग वर्कशॉप में अचानक आग भड़क उठी।

Kishanganj Power House Fire Transformer Workshop Ablaze (2)

देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि ऊंची-ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार दूर से ही आसमान में दिखाई देने लगा। इस अप्रत्याशित आग की भयावहता को देखकर पावर हाउस के कर्मचारियों और आसपास के रिहायशी इलाके के लोगों में अफरातफरी मच गई।

Kishanganj Power House Fire Transformer Workshop Ablaze

दमकल का पानी खत्म, आग पर नियंत्रण पाना बना बड़ी चुनौती

हादसे की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की एक गाड़ी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और कर्मियों ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया। हालांकि, ट्रांसफार्मर वर्कशॉप में ज्वलनशील ट्रांसफार्मर ऑयल (तेल), कॉपर वायर और अन्य उपकरणों की मौजूदगी के कारण आग की लपटें लगातार प्रचंड होती चली गईं।

Kishanganj Power House Fire Transformer Workshop Ablaze (1)

आग की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि बुझाने के प्रयास में दमकल गाड़ी का पानी ही समाप्त हो गया। इसके चलते मौके पर आग पर पूरी तरह काबू पाने में अग्निशमन दल को भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है और अतिरिक्त दमकल वाहनों को बुलाने की कवायद की जा रही है।

कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों में दहशत, नुकसान का आकलन जारी

पावर हाउस परिसर में अचानक भड़की आग से बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मियों में अफरातफरी और दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। किसी बड़े अनहोनी की आशंका से आसपास के इलाके को खाली कराया गया और एहतियातन सुरक्षात्मक कदम उठाए गए।

Kishanganj Power House Fire Transformer Workshop Ablaze (3)

आग लगने के वास्तविक कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है; अंदेशा जताया जा रहा है कि यह हादसा शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की वजह से हुआ हो सकता है। अग्निकांड में वर्कशॉप में रखे कितने उपकरण और रिपेयरिंग के लिए आए ट्रांसफार्मर जले हैं तथा कितने का नुकसान हुआ है, इसका विस्तृत ब्योरा आग पूरी तरह शांत होने के बाद ही सामने आ सकेगा।

यह भी पढ़ें- किशनगंज में मामूली विवाद में इतनी बड़ी घटना, बहू संग खाना खा रही मां पर बरसाए लात-घूंसे, तड़पकर हुई मौत; बेटा ग‍िरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।