विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

किशनगंज में दर्दनाक हादसा, मिट्टी का टीला ढहने से 3 बच्चियों की मौत, घर की लिपाई के लिए मिट्टी लाने गई थीं मासूम

Published: Wed, 04 Nov 2026 04:38 PM (IST)

Kishanganj Dighalbank Mud Mound Collapse: किशनगंज के दिघलबैंक में मिट्टी का टीला ढहने से तीन मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत ...और पढ़ें

Kishanganj Dighalbank Mud Mound Collapse: किशनगंज के दिघलबैंक में मिट्टी का टीला ढहने से तीन बच्चियों की दर्दनाक मौत

Kishanganj Dighalbank Mud Mound Collapse: किशनगंज के दिघलबैंक में मिट्टी का टीला ढहने से तीन बच्चियों की दर्दनाक मौत

HighLights

  1. दिघलबैंक में मिट्टी का टीला ढहने से हादसा।

  2. तीन मासूम बच्चियों की दुखद मौत हुई।

  3. घर की लिपाई हेतु मिट्टी लेने गई थीं।

संवाद सूत्र, दिघलबैंक (किशनगंज)। Kishanganj Dighalbank Mud Mound Collapse: किशनगंज जिले के दिघलबैंक पंचायत अंतर्गत सुल्तानगंज गांव में बुधवार को एक हृदयविदारक हादसे में मिट्टी के बड़े टीले के नीचे दबकर तीन मासूम बच्चियों की मौत हो गई। मृतकों में दो सगी बहनें भी शामिल हैं। जिन घरों में कुछ देर पहले तक मासूमों की किलकारियां गूंज रही थीं, वहां इस दर्दनाक हादसे के बाद चीख-पुकार और कोहराम मच गया। घटना की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।

घर की लिपाई के लिए मिट्टी लाने गई थीं बच्चियां

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, गांव की तीन मासूम बच्चियां—नगमा प्रवीण (10), उसकी छोटी बहन निशा प्रवीण (9) और उनके पड़ोस की रूबी खातून (8, पुत्री: फरियाद आलम) बुधवार को घर की लिपाई-पोताई के लिए गांव के समीप ही मिट्टी लाने गई थीं। वे टीले के निचले हिस्से से मिट्टी खोद रही थीं, तभी अचानक मिट्टी का एक विशालकाय टीला भरभराकर तीनों के ऊपर आ गिरा। बच्चियां संभल भी नहीं पाईं और भारी मिट्टी के नीचे गहराई में दब गईं।

ग्रामीणों की मशक्कत बेकार, दम घुटने से थमीं सांसें

हादसे की जानकारी जैसे ही गांव में फैली, आसपास के लोग बदहवास हालत में फावड़े और कुदाल लेकर मौके की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने फौरन राहत कार्य शुरू किया और भारी मिट्टी हटाकर तीनों बच्चियों को बाहर निकाला। आनन-फानन में उन्हें नजदीकी चिकित्सा केंद्र ले जाने का प्रयास किया गया, लेकिन मलबे के नीचे दम घुट जाने के कारण तीनों बच्चियों की सांसें पहले ही थम चुकी थीं।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, पोस्टमार्टम से किया इनकार

एक ही साथ तीन मासूम बच्चियों, विशेषकर एक ही परिवार की दो सगी बहनों की असामयिक मौत ने हर किसी की आंखें नम कर दीं। मृतका रूबी के पिता फरियाद आलम और दोनों सगी बहनों के परिजनों का विलाप देखकर मौके पर मौजूद ग्रामीणों का कलेजा फट पड़ा। सदमे में डूबे परिजनों ने कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने और बच्चियों का पोस्टमार्टम कराने से साफ इनकार कर दिया है।

मौके पर पहुंचा प्रशासनिक अमला

मामले की सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) अनिकेत कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमले को मौके पर भेजा गया है। अधिकारी परिजनों से बातचीत कर वस्तुस्थिति का जायजा ले रहे हैं और सरकारी नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- किशनगंज में 13 ऊंट बरामदगी मामले में 2 पर FIR; पशु क्रूरता व खरीद-बिक्री में 'मास्टर' व मोहिम नामजद, बंगाल कनेक्‍शन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।