विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

किशनगंज में 13 ऊंट बरामदगी मामले में 2 पर FIR; पशु क्रूरता व खरीद-बिक्री में 'मास्टर' व मोहिम नामजद, बंगाल कनेक्‍शन

Published: Wed, 04 Nov 2026 01:26 AM (IST)

किशनगंज के पोठिया में पुलिस ने अमानवीय तरीके से रखे गए 13 ऊंटों को बरामद किया है। पशु क्रूरता और ...और पढ़ें

क‍िशनगंज पोठिया में 13 ऊंट बरामदगी केस: पशु क्रूरता व अवैध व्यापार में मास्टर और मोहिम पर FIR, पिंकी कुमारी करेंगी जांच।

क‍िशनगंज पोठिया में 13 ऊंट बरामदगी केस: पशु क्रूरता व अवैध व्यापार में मास्टर और मोहिम पर FIR, पिंकी कुमारी करेंगी जांच।

HighLights

  1. पोठिया में 13 ऊंट अमानवीय स्थिति में बरामद।

  2. दो कारोबारियों पर पशु क्रूरता, तस्करी का आरोप।

  3. मामले में अंतरराज्यीय पशु तस्करी सिंडिकेट की जांच जारी।

संवाद सूत्र, जागरण, पोठिया (किशनगंज)। किशनगंज जिले के पोठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत धनतोला कलाम चौक स्थित एक घर के परिसर में अमानवीय तरीके से बांधकर रखे गए 13 ऊंटों की बरामदगी मामले में पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। पशु क्रूरता और अवैध रूप से खरीद-बिक्री के आरोप में पुलिस ने दो कारोबारियों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सोमवार की शाम गश्ती के दौरान पुलिस की सतर्कता से इस पूरे खेल का भंडाफोड़ हुआ था।

गश्ती दल ने खुलवाया था ताला, भूखे-प्यासे मिले थे ऊंट

सोमवार की शाम पोठिया थाने की पुलिस टीम इलाके में नियमित गश्ती पर थी। इसी दौरान कलाम चौक के समीप एक ऊंची चहारदीवारी के अंदर संदिग्ध रूप से कई ऊंटों के होने की भनक लगी। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों को मौके पर बुलाया और बंद मुख्य गेट का ताला खुलवाकर भीतर प्रवेश किया। आंगन के अंदर कुल 13 ऊंट बेहद अमानवीय और बेतरतीब तरीके से एक ही जगह खूंटे से बंधे पाए गए। जांच में सामने आया कि बेजुबानों को भीषण गर्मी और उमस के बीच लंबे समय से भूखा-प्यासा रखा गया था।

पश्चिम बंगाल से जुड़े तार, 2 आरोपियों पर कांड दर्ज

पुलिस पड़ताल में सामने आया कि जिस परिसर से ऊंट बरामद किए गए, वह धनतोला निवासी 'मास्टर' नामक व्यक्ति का है। छापेमारी के समय वह मौके से फरार मिला। पुलिस के अनुसार, इन मरुस्थलीय जीवों को अन्य राज्यों से लाकर यहां अवैध रूप से छिपाया गया था और इन्हें ऊंचे दामों पर तस्करी व अवैध व्यापार के जरिए खपाने की योजना थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष संजय कुमार पांडेय ने अपने बयान पर पोठिया थाने में कांड संख्या 386/26 दर्ज कराया है। इस प्राथमिकी में धनतोला निवासी मास्टर तथा सीमावर्ती पश्चिम बंगाल के आलुआबाड़ी निवासी मोहिम अख्तर को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।

थाना परिसर में रखे गए ऊंट, जांच में जुटीं पिंकी कुमारी

केस दर्ज करने के साथ ही पुलिस प्रशासन ने जांच की रफ्तार तेज कर दी है। कांड के अनुसंधान की जिम्मेदारी पुलिस अवर निरीक्षक पिंकी कुमारी को सौंपी गई है। फिलहाल जब्त किए गए सभी 13 ऊंटों को पोठिया थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है, जहां उनके चारे, स्वच्छ पानी और प्राथमिक स्वास्थ्य की व्यवस्था की जा रही है। पुलिस दोनों नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और इस अंतरराज्यीय पशु तस्करी सिंडिकेट की गहराई से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- किशनगंज में दो जंगली हाथियों का खौफनाक तांडव! बुजुर्ग को पटककर मार डाला, युवक घायल; नेपाल खदेड़ने में जुटी टीम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।