विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

किशनगंज SDPO के घर पर 8 घंटे तक चली EOU की छापामारी, आय से अधिक संपत्ति का मामला

Published: Tue, 31 Mar 2026 09:12 AM (GMT+05:30)

किशनगंज के एसडीपीओ गौतम कुमार के सरकारी आवास पर आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने आय से अधिक संपत्ति मामले में ...और पढ़ें

HighLights

  1. किशनगंज SDPO गौतम कुमार के आवास पर EOU की छापेमारी।

  2. आय से अधिक संपत्ति मामले में 8 घंटे तक चली जांच।

  3. पुलिस विभाग में हड़कंप, कई दस्तावेज खंगाले गए।

संवाद सहयोगी, किशनगंज। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने मंगलवार को किशनगंज के एसडीपीओ वन गौतम कुमार के धर्मगंज चौक स्थित सरकारी आवास पर छापेमारी की।

करीब आठ घंटे तक हुई छापेमारी के दौरान कई कागजात को खंगाला गया। जबकि आवास पर मौजूद एसडीपीओ के निजी कर्मियों से भी पूछताछ की गई।

मंगलवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे सदर एसडीपीओ वन के धरमगंज चौक स्थित सरकारी आवास में आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने दस्तक दी और सरकारी आवास में तलाशी अभियान शुरू किया।

टीम ने सरकारी आवास के कोने-कोने की तलाशी लेने के साथ ही आवास के छत पर भी टीम पहुंचकर छत की भी तलाशी ली गई। इस दौरान आवास में मिले कागजात को टीम खंगालती रही।

आठ घंटे के बाद निकली टीम ने कहा कि छापेमारी की गई है। अभी जांच चल रहा है। कार्रवाई के दौरान सरकारी आवास में किसी को अंदर या किसी को बाहर जाने की इजाजत नहीं थी।

2022 से पदस्थापित हैं एसडीपीओ गौतम कुमार

जिले में पहला मामला है जब खाकी वाले के घर आर्थिक अपराध इकाई का कार्रवाई हुई। हालांकि एसडीपीओ गौतम कुमार किशनगंज में वर्ष 2022 दिसंबर से किशनगंज में एसडीपीओ के कुर्सी पर पदस्थापित है।

पहले तो इनके क्षेत्र में पूरा जिला आता था। लेकिन कुछ साल पूर्व जिले के ठाकुरगंज में एसडीपीओ की तैनाती की गई थी उसके बाद एसडीपीओ गौतम कुमार का अनुमंडलीय पुलिस क्षेत्र काम हो गया।

बताया जाता है की इनके आवास पर कई दस्तावेजों की जांच की गई। आय के स्रोत तथा संपत्ति के बीच अंतर का आकलन किया जा रहा है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया है।

विभागीय स्तर पर भी उनके सेवा रिकार्ड और पोस्टिंग से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है। आर्थिक अपराध इकाई की टीम सभी दस्तावेजों और संपत्तियों का मूल्यांकन कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही संपत्ति की वास्तविक कीमत और पूरे मामले का खुलासा होगा।

यह भी पढ़ें- बिहार के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की संपत्ति का खुलासा, डीजीपी के खाते में 30 लाख रुपये और नोएडा में फ्लैट

यह भी पढ़ें- Bihar Weather Update: बिहार में अगले 2 दिन छाए रहेंगे बादल, 3 जिलों में हल्की वर्षा के आसार