Bihar Weather Update: बिहार में अगले 2 दिन छाए रहेंगे बादल, 3 जिलों में हल्की वर्षा के आसार
बिहार में अगले दो दिनों तक आंशिक बादल छाए रहेंगे और हवा की गति 30-40 किमी प्रतिघंटा रहने का अनुमान ...और पढ़ें
-1775008255570_m.webp)
बिहार में छाए रहेंगे बादल। ग्राफिक्स एआई जनरेटेड
HighLights
अगले दो दिन बिहार में आंशिक बादल छाए रहेंगे।
कैमूर, बक्सर, रोहतास में हल्की वर्षा की संभावना।
तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि का अनुमान।
जागरण संवाददाता, पटना। बिहार में अगले दो दिनों तक आंशिक बादल छाए रहने के साथ हवा की गति 30-40 किमी प्रतिघंटा रहने के आसार हैं। कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्की वर्षा हो सकती है।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, कैमूर, बक्सर एवं रोहतास जिले के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है। तीन से चार दिनों के दौरान तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि का पूर्वानुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश से मणिपुर एवं बिहार से दक्षिण उप हिमालयी पश्चिम बंगाल के ऊपर हवाओं के दवाब का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं, दो अप्रैल को उत्तर पश्चिम भारत को पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित करेगा।
इन सभी मौसमी कारकों के कारण प्रदेश के मौसम में बदलाव की स्थिति बनी हुई है। मंगलवार को मधेपुरा में 24 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा दर्ज की गई। वैशाली के राजापाकर में सर्वाधिक वर्षा 4.4 मिमी दर्ज की गई।
वहीं, हिसुआ में 3.2 मिमी, दिघवारा में 2.2 मिमी, रजौली में 1.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। पटना सहित 24 जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।
मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस एवं 37.6 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। पटना सहित आसपास इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ मौसम सामान्य बना रहा।
प्रमुख शहरों का तापमान
सबसे गर्म दिन: गयाजी — 37.2°C
सबसे गर्म रात: गयाजी — 24.0°C
