विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की संपत्ति का खुलासा, डीजीपी के खाते में 30 लाख रुपये और नोएडा में फ्लैट

Published: Wed, 01 Apr 2026 05:25 AM (IST)Updated: Wed, 01 Apr 2026 06:50 AM (IST)

बिहार के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की संपत्ति का खुलासा हुआ है। डीजीपी विनय कुमार के बैंक खाते में 30 लाख रुपये और नोएडा में एक फ्लैट है।

डीजीपी विनय कुमार

डीजीपी विनय कुमार 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, पटना। डीजीपी विनय कुमार के बैंक खाते में करीब 30 लाख रुपये जमा हैं। उनके पास अनिसाबाद पुलिस कॉलोनी में दो हजार वर्ग फीट का प्लाट है जो उन्होंने 2003 में खरीदा था। इसके अलावा नोएडा में एक फ्लैट भी है, जो होम लोन पर लिया गया था जिसका भुगतान पूरा हो गया है। इसके अलावा पत्नी के नाम पर बिहटा में जमीन है। डीजीपी के पास करीब 525 ग्राम सोना और 1520 ग्राम चांदी के आभूषण भी हैं। 

एडीजी मुख्यालय के पास ढाई करोड़ की पुश्तैनी जमीन, पत्नी के नाम पर फ्लैट

एडीजी मुख्यालय सुनील कुमार के पास बक्सर के ब्रह्मपुर में करीब ढाई करोड़ की 8.9 एकड़ पुश्तैनी जमीन है। उनकी पत्नी के पास दानापुर में 4बीचएचके फ्लैट और ग्रेट ग्रेटर नोएडा में 2बीएचके का एक फ्लैट है। 

इसके अलावा आईटी सेक्टर में काम कर रहे बेटे के साथ पार्टनरशिप में पटना में 881 स्क्वायर फीट का एक फ्लैट है। एडीजी सुनील कुमार के पास बैंक में करीब 70 लाख रुपए हैं जबकि उनकी पत्नी के पास 48 लाख रुपए जमा हैं। 

डीजी कुंदन कृष्णन ने शेयर और म्युचुअल फंड में किया निवेश 

एसटीएफ के डीजी कुंदन कृष्णन और उनकी पत्नी ने शेयर और म्युचुअल फंड में निवेश किया है। उनके नाम पर कोई गाड़ी नहीं है। उनकी पत्नी के पास मारुति स्विफ्ट डिजायर कार है। 

उनके पास नालंदा में पुश्तैनी जमीन के साथ पटना के लंगर टोली और राजेंद्रनगर में पुश्तैनी मकान है, जबकि गुरुग्राम में थ्री बीएचके का फ्लैट है। पत्नी के पटना में चार भूखंड हैं। कुंदन कृष्णन के बैंक खाते में करीब 45 लाख रुपये हैं, जबकि हाथ में 40 हजार नकद है।

एडीजी खान के नाम से अचल संपत्ति नहीं, चल रहा बैंक लोन

आर्थिक अपराध इकाई के एडीजी नैय्यर हसनैन खान के नाम से कोई भी जमीन या अचल संपत्ति नहीं है। उनकी पत्नी के पास लखनऊ के सुल्तानपुर रोड में एक आवासीय डुप्लेक्स और ग्रेटर नोएडा में तीन बेडरूम का फ्लैट है। इसके अलावा पटना सिटी में उपहार में मिली पुश्तैनी व्यवसायिक संपत्ति है। 

एडीजी खान ने बैंक से चार लोन ले रखे हैं, जिनमें तीन हाउसिंग लोन हैं जो अभी चल रहे हैं। वहीं 22 लाख के कार लोन का भुगतान पूरा हो चुका है। इनके दो बैंक खातों में करीब साढ़े सात लाख रुपये जमा हैं।