महंगे हुए चॉकलेट और मामा बम, बाजार में छाया 115 साउंड वाला पटाखा; साउंडलेस अनार की भारी मांग
दीपावली पर इस बार इको-फ्रेंडली पटाखों की भी बाजार में खूब मांग है, जिससे 20 लाख से अधिक की बिक्री की उम्मीद है।
-1793883923571_m.webp)
एआई द्वारा जेनरेट इमेज।
HighLights
धनतेरस पर शुक्रवार को प्रदोष काल का शुभ संयोग।
लक्ष्मी-कुबेर पूजन का विशेष मुहूर्त शाम 5:36 से।
इको-फ्रेंडली पटाखों की बढ़ी मांग, 20 लाख बिक्री अनुमान।
संवाद सहयोगी, किशनगंज। धनतेरस पर शुक्रवार और प्रदोष काल का विशेष संयोग बन रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा-अर्चना करने से घर में सुख-समृद्धि और आरोग्य का वास होता है।
पंचांग के अनुसार शुक्रवार सुबह 10:30 बजे त्रयोदशी तिथि का आरंभ होगा जो शनिवार सुबह 10:47 बजे तक रहेगी। प्रदोष काल में त्रयोदशी तिथि होने के कारण धनतेरस का पर्व आज छह नवंबर को मनाया जाएगा।
पटना के पंचांग के अनुसार शाम 5:36 से 7:33 बजे तक वृषभ स्थिर लग्न में लक्ष्मी-कुबेर पूजन का विशेष मुहूर्त है। शुक्रवार होने के कारण इसे शुक्र प्रदोष का संयोग भी माना जा रहा है।
धनतेरस पर सोना, चांदी, पीतल, तांबा और नए बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन खरीदारी करने से घर में धन-धान्य और समृद्धि बढ़ती है। वहीं, परिवार की सुख-शांति और अकाल मृत्यु से रक्षा की कामना के साथ यमदीप जलाने की भी परंपरा है।
वहीं दीपावली पर्व में बच्चे, युवा और व्यस्क सहित सभी उम्र के लोगों में पटाखा चलाने की उत्सुकता रहती है। सभी उम्र के लोग अपने अपने हिसाब से पटाखा छोड़ते हैं।

लोगों की मांग को देखते हुए बाजार में पटाखों की दुकान सज गई है। पटाखा कारोबार करने व्यवसायियों को उम्मीद है कि इस दीपावली में 20 लाख रुपए से अधिक के पटाखा की बिक्री होने की प्रबल संभावना बनी हुई है।
मामा बम की बढ़ी मांग
दीपावली में आवाज वाले पटाखे के साथ इको फ्रेंडली पटाखे की खरीदारी लोग करने लगे हैं। आवाज वाले पटाखों में चाकलेट बम, मामा बम, टू साउंड, राकेट, मेगा साउंड बम सहित कई अन्य पटाखे शामिल हैं।
इन पटाखों की कीमत में पिछले वर्ष की तुलना में पांच से लेकर 10 फीसद तक की बढ़ोतरी हुई है। इसके अंतर्गत चाकलेट बम 174 रुपये प्रति दर्जन, मामा बम 175 रुपए प्रति दर्जन, टू साउंड 190 रुपये प्रति पैकेट, राकेट 150 से लेकर 190 रुपए 10 पीस, मॅगा साउंड बम 450 रुपए प्रति पीस बिक रहे हैं।
साउंडलेस फुलझड़ी बनी पहली पसंद
अब लोगों की पहली पसंद इको फ्रेंडली पटाखों के साथ साउंउलेस फुलझड़ी, अनार, मेहताब और चरखी बाजार में छाया हुआ है। इस साल 40 फीसद कम प्रदूषण वाले पटाखों की बिक्री अधिक हापेने की संभावना है।
आसमान में ऊंचाई तक जाकर फूटने के बाद रंग बिरंगे रोशनी फैलाने वाले वाले पटाखे अधिक महंगे हैं। 115 साउंड वाले पटाखे की कीमत चार से लेकर पांच हजार के बीच है।
इको फ्रेंडली पटाखों के साथ बच्चों के लिए माचिस की तीली वाले पटाखे और फूलझड़ी की बिक्री अधिक हो रही है। साथ ही हंटर, सांप और रेल पटाखा बच्चों की पहली पसंद बनी हुई है।
वहीं, पटाखा व्यवसायी अमित कुमार ने बताया कि इको फ्रेंडली पटाखा स्मार्ट फिश तेज रोशनी छोड़ने के साथ कई प्रकार की आकृति बनाती है। बहुरंगी रोशनी बिखडने वाला स्पार्क फुलझड़ी और अनार की भी काफी मांग है।
यह भी पढ़ें- सोने का 1 ग्राम सिक्का ₹14400 का, कांसा ₹2800 किलो; फिर भी धनतेरस पर गयाजी में रिकॉर्ड टूटने का अनुमान
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।