विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: बिहार में ओवैसी की पार्टी हुई पस्त? सीमांचल की 2 हॉट सीट पर नहीं उतारे उम्मीदवार; वजह आई सामने

Published: Fri, 05 Apr 2024 09:47 AM (IST)

Bihar News लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण को लेकर गुरुवार को नामांकन समाप्त हो गया। इस दौरान एआइएमआइएम ने पूर्णिया ...और पढ़ें

सीमांचल की दो लोकसभा सीट पर ओवैसी ने नहीं उतारे प्रत्याशी (जागरण)
सीमांचल की दो लोकसभा सीट पर ओवैसी ने नहीं उतारे प्रत्याशी (जागरण)

HighLights

  1. सीमांचल की दो लोकसभा सीट पर ओवैसी ने नहीं उतारे प्रत्याशी
  2. सीमांचल की दोनों सीटें ओवैसी के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती थीं।

जागरण संवाददाता, किशनगंज। Bihar Political News Today: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण को लेकर गुरुवार को नामांकन संपन्न हुआ। इस दौरान एआइएमआइएम के द्वारा घोषित पूर्णिया और कटिहार संसदीय सीट में प्रत्याशी नहीं उतारा गया। पार्टी द्वारा इन सीट पर प्रत्याशी उतारने की घोषणा बाद से विभिन्न विरोधी पार्टियों और राजनीति विशेषज्ञों की नजर भी एआइएमआइएम के प्रत्याशी पर टिकी हुई थी।

ओवैसी की पार्टी ने सिर्फ किशनगंज सीट पर उतारे प्रत्याशी 

एआइएमआइएम का सिर्फ किशनगंज जिला में प्रत्याशी उतारे गए हैं। किशनगंज में पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह अमौर विधायक अख्तरुल इमान ने नामांकन दिया है।  एआइएमआइएम के द्वारा बीते दिनों पहले बिहार के 11 सीट पर फिर 15 सीट पर प्रत्याशी उतारने की घोषणा की गई थी।

उसके बाद से सीमांचल और कोसी और आसपास के सटे क्षेत्र पर लोग हिन्दू और मुस्लिम समुदाय के वोटरों के आधार पर चुनावी सम्मीकरण तैयार कर रहे थे। वहीं अंतिम समय में पार्टी ने प्रत्याशी उतारने के फैसला को रद कर दिया।

ये वजह आई सामने

इस संबंध में एआइएमआइएम प्रदेश अध्यक्ष सह अमौर विधायक अख्तरुल इमान ने बताया कि पार्टी आलाकमान के निर्देशानुसार कटिहार और पूर्णिया में प्रत्याशी नहीं उतारने का फैसला लिया गया। आगे अन्य सीटों पर अभी कोई फैसला अभी नहीं लिया गया है। पार्टी का आगे जो निर्देश होगा उस आधार पर रणनीति तय किया जाएगा।

यह भी पढ़ें

KK Pathak: केके पाठक की डिमांड हुई पूरी..., सरकारी स्कूल के बच्चे भी हो जाएंगे खुश, बिहार सरकार ने उठाया ये कदम

Prashant Kishor: 'लालू-नीतीश ने एक ही फैक्ट्री लगाई जिसमें...', प्रशांत किशोर ने फिर फोड़ा सियासी बम, घमासान तय