विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खगड़िया में घोड़े पर सवार होकर आए नाबालिग ने किशोरी को अगवा कर किया दुष्कर्म, पुलिस ने पकड़ा

Published: Mon, 12 Oct 2026 05:02 PM (IST)

खगड़िया के मानसी थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय किशोर ने बकरी चराने गई नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म किया।

पुलिस ने दी जानकारी। (जागरण)

पुलिस ने दी जानकारी। (जागरण)

HighLights

  1. खगड़िया में 14 वर्षीय किशोर ने किया नाबालिग का अपहरण।

  2. बकरी चराने गई लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना।

  3. पुलिस ने 12 घंटे में आरोपी नाबालिग को पकड़ा।

जागरण संवाददाता, खगड़िया। खगड़िया के मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से हैरान करने वाली खबर मिली है। बहियार में अपने छोटे भाई के साथ बकरी चराने गई एक किशोरी का घोड़ा पर सवार एक 14 साल के किशोर ने अपहरण कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

किशोरी के अपहरण में घोड़े का उपयोग किया गया। घटना रविवार के शाम की है। पीड़िता के स्वजनों ने काफी मशक्कत बाद खून से लथपथ किशोरी को बरामद किया और डायल 112 व मानसी पुलिस को सूचना दी।

इधर, एसपी पुष्कर आनंद ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ वन रमेश कुमार के नेतृत्व में थानाध्यक्ष दीपक कुमार, दारोगा रिक्की कुमार, मुकेश कुमार दास, शेषनाथ गिरी, प्रशिक्षित जवानों और डीआइयू की एक विशेष टीम गठन कर घटना में शामिल आरोपित पर दबिश को लेकर रवाना किया गया।

12 घंटे के अंदर आरोपित निरुद्ध

टीम द्वारा घटना के करीब 12 घंटे के अंदर ही आरोपित नाबालिग को उक्त बहियार के एक खेत से बरामद कर निरुद्ध किया गया।

इधर, एसपी पुष्कर आनंद ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि रविवार को करीब साढ़े छह बजे संध्या डायल 112 और मानसी पुलिस को इसकी सूचना मिली।

विशेष टीम द्वारा लहूलुहान पीड़िता को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, छापामारी तेज कर दी गई। सामने आया कि आरोपित भी नाबालिग है। इसलिए उसे निरुद्ध किया गया।

फोरेंसिंक टीम बुलाई गई है। पीड़िता के मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। एसपी ने बताया कि केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच सप्ताह- 10 दिन में पूरा कर आरोप पत्र अदालत को सौंप दिया जाएगा।

उसके बाद मामले की स्पीडी ट्रायल में चयन कर आगे की प्रकिया अपनाई जाएगी। इधर घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें- पुलिस और CBI का डर दिखाकर 15 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट, पटना में रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी