छठ-दिवाली पर रेलवे की सौगात, खगड़िया और मानसी होकर चलेगी खातीपुरा-कामाख्या पूजा स्पेशल ट्रेन, भीड़ से मिलेगी राहत
रेलवे ने दीपावली और छठ महापर्व के लिए खगड़िया के रास्ते खातीपुरा (जयपुर) से कामाख्या के बीच एक नई पूजा ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
खातीपुरा-कामाख्या के बीच नई पूजा स्पेशल ट्रेन शुरू।
दीपावली और छठ महापर्व के लिए विशेष संचालन।
खगड़िया, मानसी स्टेशनों पर होगा ठहराव, मिलेगी राहत।
जागरण संवाददाता, खगड़िया। दीपावली और महापर्व छठ को लेकर ट्रेनों में उमड़ने वाली भारी भीड़ और यात्रियों की संभावित परेशानियों को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने विभागीय स्तर पर कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है।
इसी कड़ी में खगड़िया के रास्ते जयपुर (खातीपुरा) से कामाख्या के बीच एक नई पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है। इस ट्रेन के परिचालन से खगड़िया और आसपास के कोसी क्षेत्र के यात्रियों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी।
रेलवे द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, यह ट्रेन दोनों दिशाओं में साप्ताहिक रूप से फेरे लगाएगी:
गाड़ी संख्या 09711: खातीपुरा - कामाख्या साप्ताहिक स्पेशल
संचालन की अवधि: 29 अक्टूबर से 26 नवंबर तक (प्रत्येक गुरुवार)
समय सारणी: यह ट्रेन खातीपुरा से सुबह 7:40 बजे खुलेगी और अगले दिन रात 11:45 बजे कामाख्या जंक्शन पहुँचेगी।
गाड़ी संख्या 09712: कामाख्या - खातीपुरा स्पेशल
संचालन की अवधि: 31 अक्टूबर से 28 नवंबर तक (प्रत्येक शनिवार)
समय सारणी: यह ट्रेन कामाख्या से सुबह 5:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात 10:40 बजे खातीपुरा (जयपुर) पहुँचेगी।
मानसी और खगड़िया स्टेशन पर होगा ठहराव
यह स्पेशल ट्रेन अपने मार्ग में मानसी और खगड़िया स्टेशनों पर रुकते हुए गुजरेगी। पर्व-त्योहार के इस सीजन में ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट और भारी भीड़ के बीच इस ट्रेन के परिचालन से स्थानीय यात्रियों को असम और राजस्थान की तरफ आने-जाने में एक बेहतरीन वैकल्पिक मार्ग मिल सकेगा।
