विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खगड़िया मर्डर: बुधवार की सुबह पति ने कुदाल से पत्नी पर किया ताबड़तोड़ हमला, मौके पर ही तोड़ा दम; आरोपी पति गिरफ्तार

Published: Wed, 11 Nov 2026 09:32 AM (IST)

Khagaria Alauli Murder News: खगड़िया के अलौली में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर कुदाल से हमला कर उसकी हत्या ...और पढ़ें

Khagaria Alauli Murder News: खगड़िया में दिल दहला देने वाली वारदात।

Khagaria Alauli Murder News: खगड़िया में दिल दहला देने वाली वारदात।

HighLights

  1. पति ने कुदाल से पत्नी की निर्मम हत्या की।

  2. खगड़िया के अलौली में हुई दिल दहला देने वाली वारदात।

  3. आरोपी पति गजेंद्र राम को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

संवाद सूत्र, अलौली (खगड़िया)। Khagaria Alauli Murder News: खगड़िया जिले के अलौली प्रखंड क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। गोरियामी पंचायत अंतर्गत संझौती गांव के वार्ड नंबर सात में एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी पर कुदाल से ताबड़तोड़ वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। इस अप्रत्याशित खूनी संघर्ष के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की अलसुबह संझौती वार्ड संख्या सात निवासी गजेंद्र राम का किसी बात को लेकर अपनी 46 वर्षीया पत्नी उषा देवी से विवाद हुआ। इसी दौरान उसने घर में रखी कुदाल उठाकर पत्नी पर जानलेवा हमला बोल दिया। कुदाल के वार से गंभीर रूप से जख्मी उषा देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को दबोचा

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना पाकर अलौली थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारे पति गजेंद्र राम को हिरासत में ले लिया।

मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा आरोपी: एसडीपीओ

मामले की पुष्टि करते हुए अलौली के एसडीपीओ-2 संतोष कुमार पोद्दार ने बताया कि आरोपी गजेंद्र राम को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच और पूछताछ में पता चला है कि आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उसका नियमित इलाज चल रहा था।

पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ कर घटना के कारणों की विस्तृत छानबीन में जुटी है।

यह भी पढ़ें- 'मुझे शूट कर दो, एनकाउंटर कर दो': IPS भानु प्रताप सिंह की पत्नी पूजा सिंह पर खगड़िया में FIR, पिस्टल छीनने का आरोप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।