Bihar Crime: पति ने गर्भवती पत्नी की हत्या कर पुल के नीचे फेंका शव, जांच में जुटी खगड़िया पुलिस
खगड़िया के बेलदौर में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। पति ने अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी शिफत ...और पढ़ें

खगड़िया में पत्नी की हत्या। सांकेतिक फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, बेलदौर (खगड़िया)। खगड़िया के बेलदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत दिघौन पंचायत स्थित मेहता बासा में एक हृदय विदारक घटना घटी है। पति ने गर्भवती पत्नी की धारदार हथियार से सिर पर वार कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को गांव से तीन किलोमीटर दूर ददरौजा पुल के नीचे फेक दिया। और फरार हो गया।
बुधवार की सुबह पशुपालक जब मवेशियों के साथ उक्त स्थल पर पहुंचे, तो कीचड़ में औंधे मुंह गिरे पड़े महिला के शव को देख शोर मचाया। बात जंगल की आग की तरह क्षेत्र में फैल गई।
सूचना पर बेलदौर थानाध्यक्ष दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। आरंभिक छानबीन के बाद शव को बेलदौर थाना लाया गया। जहां से पोस्टमार्टम में सदर अस्पताल खगड़िया भेजा गया है।
चेन्नई से ईद मनाने के लिए आई थी
मृतक महिला की पहचान दिघौन पंचायत के मेहता बासा निवासी मु. तालिम की पत्नी शिफत खातून के रूप में की गई है। मृतका के पिता मु. इंसान मिन्नत नगर, चोढ़ली के रहने वाले हैं।
उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री की शादी पांच वर्ष पूर्व मेहता वासा के मु. तालिम से हुई थी। एक पहले उनकी बेटी और दामाद चेन्नई से ईद मनाने के लिए चोढ़ली आए थे। उसके बाद बीते रविवार को दोनों मेहता वासा पहुंचे।
दवाई लेकर पहुंचा और कर दी हत्या
मंगलवार की शाम को शिफत ने दांत दर्द की शिकायत की। जिसके बाद मु. तालिम दवा लेकर घर पहुंचा और साजिश के तहत शिफत के सिर पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर मौत की नींद सूला दी।
घटना को अंजाम देने के बाद शिफत के शव को घर से लगभग तीन किलोमीटर दूर पुल के नीचे फेक दिया। मृतका की मां शहजादी खातून ने बताया कि, शिफत खातून छह महीने की गर्भवती थी।
थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेजा गया है। स्वजन की ओर से अब तक आवेदन नहीं मिला है। प्रथम दृष्टिया पति के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। पति फरार है।
