विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कटिहार में 70 रुपये किलो पहुंची चीनी, चाय की चुस्की भी हुई महंगी; 5 रुपये वाली चाय अब 10 से 20 में बिक रही

Published: Wed, 25 Nov 2026 01:37 PM (IST)

कटिहार के फलका प्रखंड में चीनी की कीमत 70 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है, जिससे आम लोगों और चाय-मिठाई कारोबारियों की परेशानी बढ़ गई है।

कटिहार में 70 रुपये किलो पहुंची चीनी (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

कटिहार में 70 रुपये किलो पहुंची चीनी (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. फलका प्रखंड में चीनी की कीमत 70 रुपये प्रति किलो हुई।

  2. चाय की कीमत 5 रुपये से बढ़कर 10-20 रुपये प्रति कप।

  3. मिठाइयों के दाम भी बढ़े, घरेलू बजट पर पड़ा बोझ।

संवाद सूत्र, फलका (कटिहार)। महंगाई से जूझ रहे आम लोगों की परेशानी चीनी के बढ़ते दाम ने और बढ़ा दी है। फलका प्रखंड के स्थानीय बाजारों में चीनी की कीमत 70 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। इससे घरेलू बजट पर दबाव बढ़ने के साथ चाय और मिठाई कारोबारियों की लागत भी बढ़ी है। 

इससे पहले अगस्त माह में भी चीनी के दाम में उछाल आया था, लेकिन करीब 15 दिनों के भीतर बाजार में कीमतें अस्थिर हो गई थीं। अब फिर दाम बढ़ने से उपभोक्ता चिंतित हैं। 

बाजारों में चीनी 70 रुपये किलो

फलका, पोठिया, महेशपुर, मोरसंडा, बरेटा, रहटा और भंगहा समेत आसपास के बाजारों में चीनी 70 रुपये किलो बिक रही है। चाय दुकानदारों के अनुसार, दूध, चीनी, चायपत्ती और गैस की बढ़ती लागत के चलते चाय के दाम भी बढ़े हैं। 

गांवों और बाजारों में पहले पांच रुपये में मिलने वाली सामान्य चाय अब 10 रुपये और बेहतर गुणवत्ता वाली चाय 20 रुपये प्रति कप बिक रही है। मिठाई दुकानदारों का कहना है कि चीनी के साथ दूध, खोवा, घी और रिफाइंड की कीमतों में उतार-चढ़ाव से मिठाई बनाने की लागत बढ़ी है। 

मिठाइयों के दामों में बढ़ोतरी

स्थानीय बाजारों में चमचम 250 रुपये, रसगुल्ला 280 रुपये, रसकदम 650 रुपये, काजू कतली 1200 रुपये, बर्फी 500 रुपये और गुलाब जामुन 280 रुपये किलो बिक रहे हैं किराना दुकानदारों के मुताबिक चीनी के दाम में बार-बार बदलाव से कारोबार प्रभावित होता है। 

ग्राहकों का कहना है कि आटा, दाल, तेल और सब्जियों के बढ़ते दामों के बीच चीनी महंगी होने से घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है। अब लोग जरूरत के अनुसार कम मात्रा में चीनी खरीद रहे हैं।

यह भी पढ़ें- बिहार में बोआई के बीच खाद की कालाबाजारी, ₹2000 में मिल रहा ₹1350 DAP; यूरिया ₹500 के पार


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।