कटिहार एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में दिखा जहरीला सांप, यात्रियों में मची अफरातफरी
कटिहार एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में एक चलती ट्रेन के अंदर सांप निकलने से यात्रियों में दहशत फैल गई।

ट्रेन में दिखा सांप। (वीडियो ग्रैब)
HighLights
चलती कटिहार एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में निकला सांप।
सांप देखकर यात्रियों में मची चीख-पुकार और दहशत।
वायरल वीडियो ने रेल यात्रियों की सुरक्षा पर उठाए सवाल।
डिजिटल डेस्क, कटिहार। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने रेल यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक चलती ट्रेन के डिब्बे में सांप रेंगता हुआ दिखाई दे रहा है। डिब्बे के भीतर अचानक सांप को देखकर यात्रियों के पसीने छूट गए और पूरे कोच में चीख-पुकार मच गई।
यह घटना कोलकाता जा रही कटिहार एक्सप्रेस की बताई जा रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किए गए इस वीडियो के मुताबिक, रात के वक्त स्लीपर क्लास के साइड लोअर बर्थ के नीचे से अचानक एक लंबा सांप बाहर निकल आया। वीडियो के साथ यूजर ने तंज कसते हुए लिखा कि "यह स्लीपर कोच है या फिर सांपों का ठिकाना?"
कटिहार एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में रेंगता दिखा सांप, वीडियो वायरल#viralvídeo pic.twitter.com/ffksa3dA6K
— Piyush Pandey (@piyush_bebak_) September 20, 2026
सीट के नीचे से निकला सांप
वायरल फुटेज में देखा जा सकता है कि सीट के निचले हिस्से से निकलने के बाद सांप ट्रेन के दरवाजे के पीछे जाकर छिप जाता है, जहां केवल उसकी पूंछ दिखाई देती है।
हालांकि, सांप की सटीक प्रजाति की पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन देखने में यह बेहद जहरीला 'कॉमन करैत' प्रतीत हो रहा
यह भी पढ़ें- झारखंड के हरे-भरे जंगलों के बीच सांप की तरह बलखाती नारंगी Vande Bharat, रेल मंत्री ने साझा किया शानदार Video
यह भी पढ़ें- सांप काटने पर झाड़-फूंक बना काल! बांका में पिता-पुत्र समेत 50 मौतें, अस्पताल में एंटी स्नेक वेनम फिर भी अंधविश्वास
